Select Date:

भोपाल में आज 'मां के नाम' रोपे जा रहे 12 लाख पौधे, CM मोहन यादव ने जंबूरी मैदान पर लगाया आंवले का पौधा

Updated on 06-07-2024 12:02 PM
भोपाल। शनिवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर हरियाली महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर भोपाल के जंबूरी मैदान पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंवले का पौधा रोपते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा दस बजे जंबूरी मैदान पहुंचे।हरियाली महोत्सव के तहत आयोजित इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जंबूरी मैदान पर कुल 25 प्रजातियों के लगभग 5000 पौधे रोपे गए। जिलेभर में आज विभिन्न क्षेत्रों में 12 लाख पौधे मां के नाम रोपे जा रहे हैं।

वेदों में बताई वृक्षों की महत्ता

पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वेदों में वृक्षों में अलग प्रकार के महत्ता पाई गई है। 10 वृक्षों के बराबर एक कुआं होता है। 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। एक पेड़ मां के नाम से अद्भुत प्रयोग है। आज का दिन हम सभी को एक अलग दौर में लेकर जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा आज शहर में कुल एक लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि पहले यह आयोजन कलियासोत मैदान पर होने वाला था, लेकिन वर्षा के कारण अब जंबूरी मैदान के पास करने का निर्णय लिया गया।

नगर निगम द्वारा जंबूरी मैदान के अलावा कलियासोत मैदान, भेल दशहरा मैदान, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर सहित विभिन्न स्थानों पर कुल एक लाख 20 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा जहां हरियाली कम है और कालोनियों के साथ ही अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि पर भी पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदारों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

वन विभाग करेगा सर्वाधिक पौधारोपण

डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि उनको नौ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए उन्होंने एक दिन पहले ही वनभूमि पर तैयारियां कर ली थीं। गड्ढे खोदने के साथ ही तार फेंसिंग भी कर ली गई। पौधों का इंतजाम भी कर लिया गया। इनमें आम, नीम, बरगद, पीपल सहित अनके किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं।

कलेक्टर ने की अपील

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पौधारोपण अभियान से सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थाएं और व्यापारियों सहित आमजनों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की और कहा कि पौधे लगाने के बाद नागरिक अपनी फोटो 'मेरी लाइफ पोर्टल' में भी अपलोड कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2024
भोपाल में रविवार को जे.के फाउंडेशन एवं श्याम सेवा मंडल ने 'सृजनः नवभारत की ओर' कार्यक्रम का आयोजन किया। युवाओं ने कठुआ में शहीद अमर जवानों की स्मृति और कथावाचक…
 15 July 2024
जहांगीराबाद इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी युवक स्वयं को पुलिसकर्मी बताता था। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई…
 15 July 2024
मध्यप्रदेश में कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। अमरवाड़ा उपचुनाव जीते कमलेश प्रताप शाह का डॉ. मोहन कैबिनेट में शामिल होना तय है। बीजेपी ने शाह को मंत्री…
 15 July 2024
नर्सिंग स्कैम, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में राजधानी भोपाल में पीसीसी के सामने NSUI का प्रदर्शन शुरू हो गया है। काग्रेस की स्टूडेंट…
 15 July 2024
आने वाले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश में 8 टाइगर रिजर्व हो जाएंगे। इसकी सबसे अहम वजह रातापानी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को टाइगर रिजर्व बनाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मोहन यादव…
 15 July 2024
भोपाल में वाहनों के फिटनेस सिस्टम में सोमवार से बदलाव हो जाएगा। अब तक जो जांच फिटनेस कैमरे से फोटो खींचकर की जाती थी, वह सेंसर से की जाएगी। यानी…
 15 July 2024
उत्तराखंड में केमिकल डिवाइस के साथ पकड़ाए भोपाल के युवकों से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने ये डिवाइस यूपी के एक शख्स से 11 महीने पहले 5…
 15 July 2024
 भोपाल। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक केमिकल डिवाइस के साथ पुलिस ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली के साथ भोपाल के दो युवक जैद अली और अभिषेक जैन समेत के पांच युवकों…
 15 July 2024
भोपाल। मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर 15 जुलाई की शाम पांच बजे से 17 जुलाई की सुबह छह बजे तक पुराने शहर के कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे। विशेषकर वीआईपी रोड एवं…
Advt.