Select Date:

भोपाल में कल रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे:जंबूरी मैदान में CM डॉ. यादव रोपेंगे पौधा, सबसे ज्यादा साढ़े 9 लाख वन विभाग लगाएगा

Updated on 05-07-2024 05:56 PM

भोपाल में हरियाली महोत्सव पर शनिवार को 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इस दिन जंबूरी मैदान के सामने मेगा इवेंट होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे और पौधे लगाएंगे। सबसे ज्यादा साढ़े 9 लाख पौधे वन विभाग रोपेगा।

कल, 6 जुलाई को पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण होगा। भोपाल में एक दिन में 12 लाख पौधे लगेंगे। यह दिन डॉ. श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी की जयंती का है। डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि वन विभाग ज्यादातर पौधे जंगल में लगाएगा। आम, नीम, बरगद, पीपल आदि किस्म के पौधे लगाएंगे। नगर निगम में एक लाख 20 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

पौधारोपण से व्यापारी समेत हर वर्ग को जोड़ा
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, पौधारोपण अभियान से सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थाएं और व्यापारियों समेत आमजनों को भी जोड़ा गया है। नगर निगम, वन विभाग और जिला पंचायत सबसे ज्यादा पौधे लगाएगा। पौधे लगाने के बाद नागरिक अपनी फोटो 'मेरी लाइफ पोर्टल' में भी अपलोड कर सकेंगे।

सीएम भी रोपेंगे पौधे
भोपाल में मुख्य कार्यक्रम सुबह साढ़े 8 बजे जंबूरी मैदान के सामने होगा। यहां पर सीएम डॉ. यादव भी पौधे लगाएंगे। पहले यह कार्यक्रम कलियासोत ग्राउंड पर होना था, लेकिन तेज बारिश की वजह से मैदान में कीचड़ हो गया। इस कारण अब यह जंबूरी मैदान के सामने हो रहा है।

इन जगहों पर रोपे जाएंगे पौधे
जंबूरी ग्राउंड के आसपास, कलियासोत ग्राउंड, भेल दशहरा मैदान, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर समेत उन जगहों पर पौधे रोपे जाने का प्लान है, जहां हरियाली कम है। कॉलोनियों में भी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदारों को भी जवाबदारी दी गई है। इस कार्यक्रम से आमजनों को भी जोड़ा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
 दमोह । मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त के 1250 रुपये आज बहनों को खाते में आएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में…
 05 October 2024
 जबलपुर । मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग को मिल रहे संकेतों की मानें तो वर्षा करने वाली अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं।इनके प्रभाव…
 05 October 2024
 इंदौर । परंपरा की गुलाबी रंगत लिए विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर शुक्रवार शाम और भी खिल उठा। यहां रसरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास…
 05 October 2024
रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्यौंथर से बीजेपी के विधायक सिद्धार्थ तिवारी की एक पोस्ट सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने, लोगों के धर्म के…
 05 October 2024
भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में बिजली कंपनी ने शनिवार को भी शहर के 20 से अधिक रहवासी कॉलोनियों में…
 05 October 2024
जबलपुर: शहर में 2 स्कूली छात्रों का इस कदर विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शहपुरा थाना के ग्राम नटवारा की है, जहां 2…
 05 October 2024
जबलपुर: शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक लव ट्रायंगल का अजब गजब मामला सामना आया है। तो देखते ही देखते सड़क पर मारपीट में बदल गया।…
 05 October 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार 8 दिन बाद अपने 10 महीने पूरे कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के क्रियाकलापों पर गौर फरमाना बहुत जरूरी है। डॉ. मोहन…
 05 October 2024
शहडोल: 20 वर्षीय अयान खान शहडोल की एक होटल में काम करता है। दोपहर जब वह अपने घर से निकला तो कुछ देर बाद उसके घरवालों को उनके मोबाइल से…
Advt.