एक मिनट में 700 राउंड... दुश्मनों का काल है AK-203, रूस ने भारत को सौंपी 36 हजार असॉल्ट राइफल
Updated on
05-07-2024 03:11 PM
मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए अगले सप्ताह मॉस्को जाने वाले हैं। 8-10 जुलाई तक वह दो देशों की यात्रा करेंगे। रूस जाने के बाद वह ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना जाएंगे। इस शिखर सम्मेलन से पहले रूसी पक्ष ने घोषणा की है कि इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) ने 35000 से ज्यादा 'मेड इन इंडिया' कलाश्निकोव एके-203 असॉल्ट राइफलों का उत्पादन कर भारतीय सेना को सौंप दिया है। यह ट्रांसफर दोनों पक्षों के बीच चल रहे बड़े रक्षा सहयोग का एक हिस्सा है।
इसमें रक्षा क्षेत्र में भारत के मेक इन इंडिया पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कलाश्निकोव AK-203 असॉल्ट राइफल, AK-200 का आधुनिक संस्करण है। IRRPL भारत के आयुध फैक्ट्री बोर्ड और रूसी पक्ष से रोसोबोरोनएक्सपोर्ट JSC और कलाश्निकोव समूह का संयुक्त उद्यम है। दोनों रूसी कंपनियां रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन की सहायक कंपनियां हैं जो रूस की सरकार के आदेश से हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करती है।
क्या है खासियत?
एके-203 रूस की प्रसिद्ध एके-47 असॉल्ट राइफल का आधुनिक संस्करण है। एके-200 श्रृंखला का हिस्सा है। एके-203 में 7.62x39 मिमी की गोली लगती है। कलाश्निकोव राइफल विश्वसनीयता, स्थायित्व और संचालन में सरलता के लिए जानी जाती हैं। एके-203 में सटीकता बढ़ाने के लिए कई तरह की चीजें जोड़ी गई हैं। उदाहरण के लिए इसमें आवश्यक्ता के हिसाब से जरूरी ऑप्टिक, कोलिमेटर, नाइट और थर्मल इमेजिंग स्कोप लगाए जा सकते हैं। इसका वजन 3.8 किग्रा है।
एक मिनट में 700 राउंड
यह बंदूक 500-800 मीटर तक फायर कर सकती है। वहीं एक मिनट में यह 700 राउंड गोली दाग सकती है। एके-47 हथियार में जो खूबी है वही एके-203 में भी आती है। मुश्किल मौसम में भी यह काम कर सकती है, जो इसकी विश्वसनीयता बढ़ा देती है। कई बंदूकें ठंड या बरसात में दिक्कत करती हैं। लेकिन एके 47 दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए हथियारों में से एक है। इसे कीचड़, रेत और पानी में ले जाया जा सकता है और इसके बाद भी यह काम करती है।
तेहरान/नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इजरायल हमास के साथ अब लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बमों की बारिश कर रहा है। वहीं ईरान की ओर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने में लगा है। पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने चीन के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट FC-31 को खरीदने का फैसला किया है। पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट्स…
तेल अवीव: बीते कई दिनों से इजरायली सेना लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान चला रही है। इस संघर्ष में ईरान की भी एंट्री हो गई जब बीते मंगलवार को…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को इस्लामाबाद में पार्टी के धरने में शामिल होने के लिए…
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर उसे खत्म करने की धमकी दी है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने…
तेहरान । ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है। वहीं, अमेरिका से भी लगातार बयानबाजी हो रही है। वहीं, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को जूमे की नमाज…
बेरूत। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के फील्ड कमांडर को मार गिराया। इजरायली सेना एयर स्ट्राइक के बाद ग्राउंड ऑपेशन चला रही है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने कहा कि वायुसेना…
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान को सुनाया है। यूएन में भारत के प्रतिनिधि ने गुरुवार को कहा, 'आतंकवाद दुनिया की शांति के लिए…
तेल अवीव: ईरान के मंगलवार रात हुए मिसाइल हमले का इजरायल जल्दी ही जवाब दे सकता है। इजरायली आर्मी कथित तौर पर अगले कुछ दिनों में जवाबी कार्रवाई करने जा रही है। इजरायल…