Select Date:

बस्तर में स्वच्छता का नया उजाला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को लेकर गांवों में अभियान जारी

Updated on 23-06-2026 01:06 PM

जगदलपुर। बस्तर जिले को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण-मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और ग्राम पंचायतों ने एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। पूरे देश में 01 अप्रैल 2026 से लागू हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बस्तर जिले की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान को गति देने के लिए ग्राम पंचायत आड़ावाल, चेराकुर, बुरुन्दवाड़ा, बिलोरी और हल्बा कचोरा सहित कई गांवों में जन-जागरूकता चरम पर है, जहां ग्राम पंचायत भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और हाट-बाजारों में दीवार लेखन और ग्राम सभाओं के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। दीवारों पर चार डिब्बा चार रंग, स्वच्छता का नया उमंग और हरा, नीला, लाल और काला (या पीला), यही है स्वच्छता का उजाला जैसे आकर्षक नारे लिखे गए हैं जो ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं।  

इस नई पहल के तहत ग्रामीणों को अपने घरों से ही कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर डस्टबिन में डालने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके तहत रसोई के कचरे, फल, सब्जी के छिलके और बासी भोजन जैसे गीले कचरे को हरे डस्टबिन में डालने की सलाह दी गई है। वहीं कागज, प्लास्टिक, गत्ता, कांच और बोतल जैसे सूखे कचरे के लिए नीले डस्टबिन का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। सैनिटरी पैड, डायपर, मेडिकल वेस्ट और ब्लेड जैसे सैनिटरी अपशिष्ट को लाल डस्टबिन में तथा खराब बल्ब, ट्यूबलाइट, मोबाइल और चार्जर जैसे हानिकारक ई-वेस्ट को पीले डस्टबिन में पृथक रूप से संग्रहित करने की समझाइश दी जा रही है। इस व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए स्वच्छता दीदियां, महिला स्व-सहायता समूह और पंचायत प्रतिनिधि खुद घर-घर पहुंचकर लोगों को कचरा अलग करने की इस पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा रहे हैं।  

इस जागरूकता अभियान के साथ-साथ अब हर घर, दुकान, होटल, स्कूल और बाजार से नियमित रूप से कचरा संग्रहण किया जाएगा और इसके बदले स्वच्छता शुल्क का नियमित संग्रह होगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों या सूखे स्थानों पर कचरा फेंकने या जल स्रोतों के पास गंदगी फैलाने पर तत्काल जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

इसी मुहिम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जिले की बुरुन्दवाड़ा और बिलोरी पंचायतों ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। इन पंचायतों ने विशेष ग्राम सभा आयोजित कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों को पूरी तरह अपनाने, सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और अपने गांवों को प्लास्टिक-मुक्त गांव बनाने का दृढ़ संकल्प लेकर हरित क्रांति की शुरुआत की है। इस सफल प्रयास को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से पृथक्करण सुनिश्चित करें ताकि कचरे का सही निपटान कर स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित गांवों का निर्माण किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.