Select Date:

Aditya Dhar ने शुरू की अगली फिल्‍म की तैयारी, 'हमज़ा' रणवीर सिंह बनेंगे हीरो! मार्च 2027 की प्‍लानिंग

Updated on 29-04-2026 01:29 PM
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद, अब एक बार फिर दोनों एकसाथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्‍टर आदित्‍य धर अपनी अगली फिल्‍म की तैयारी में जुट गए हैं। बताया जाता है कि 'उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक' के डायरेक्‍टर के पास एक नया स्‍टोरी आइडिया है, जिसे वह अब बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए अभी कास्‍ट‍िंग चल रही है, लेकिन चर्चा है कि इसमें रणवीर सिंह का नाम सबसे ऊपर है।

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद से ही हर किसी की नजर रणवीर सिंह की अगली फिल्‍म पर है। आदित्‍य धर के साथ इस नई फिल्‍म के लिए रणवीर सिंह का नाम ऐसे समय में आया है, जब वह लगातार 'डॉन 3' छोड़ने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही फरहान अख्‍तर ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से बातचीत में इस पर दुख भी जताया है। लेकिन यह भी साफ किया है कि वह 'डॉन 3' जरूर बनाएंगे।

मार्च 2027 में शुरू कर सकते हैं शूटिंग

बहरहाल, 'पिंकविला' की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'उरी' और 'धुरंधर' के बाद फिल्ममेकर आदित्य धर अब अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्‍ट की तैयारी में जुट गए हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आदित्‍य धर को एक नया आइडिया मिला है और वह फिलहाल उस पर काम कर रहे हैं। वह इस कॉन्सेप्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। अभी फिल्‍म की कहानी पर काम चल रहा है। डायरेक्‍टर की योजना मार्च 2027 तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है।

रणवीर सिंह और आदित्‍य धर में हो रही शुरुआती बातचीत

हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है और इसे फ्लोर पर आने में करीब सालभर का समय है। लेकिन चर्चा है कि आदित्‍य धर इसमें एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ काम करना चाह रहे हैं। दोनों ही दिग्‍गजों के बीच इस नए प्रोजेक्‍ट को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी कुछ भी आध‍िकारिक नहीं है। लेकिन यदि आदित्‍य धर की कहानी और विजन के लिए रणवीर एकदम सही बैठते हैं, तो बहुत अगले साल के आख‍िर या 2028 की शुरुआत में बॉक्‍स ऑफिस को एक और बंपर ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म मिलने की पूरी संभावना है।

लार्जर दैन लाइफ और हाई कॉन्‍सेप्‍ट फिल्‍म

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि आदित्‍य धर ने अभी तक अपनी इस नई फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसे एक 'हाई-कॉन्सेप्ट' और 'लार्जर दैन लाइफ' फिल्‍म बताया जा रहा है।

डायरेक्‍टर बनने से पहले गाने और डायलॉग लिखते थे आदित्‍य धर

आदित्‍य धर दिल्‍ली में एक कश्‍मीरी पंडित परिवार में जन्‍मे हैं। वह 43 साल के हैं। उनके फिल्‍मी करियर की बात करें तो वह 2006 में दिल्‍ली से मुंबई चले गए थे और एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की। वह पहले एक गीतकार और डायलॉग राइटर थे, बाद में डायरेक्‍टर बनें। उन्होंने 'काबुल एक्सप्रेस', 'हाल-ए-दिल' और 'डैडी कूल' जैसी फिल्‍मों में कंपोजर राघव सचर के लिए लिरिक्स लिखे। फिर वह प्रियदर्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर बने। आदित्‍य धर ने 'आक्रोश' और 'तेज' जैसी फिल्‍मों के लिए डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया।

आदित्‍य धर की वो फिल्‍म, जो कभी बन ही नहीं पाई

बतौर डायरेक्‍टर आदित्‍य धर को पहली फिल्‍म 'रात बाकी' मिली थी। इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनना था। लेकिन 2016 के उरी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की वजह से यह फ‍िल्म रोक दी गई। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया और आखिरकार यह फिल्‍म डिब्‍बाबंद हो गई।

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से डेब्‍यू और ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता

साल 2016 में ही भारत ने पाक‍िस्‍तान को हमले का जवाब दिया। आदित्‍य धर ने इसी से प्रेरित होकर 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के नाम से बतौर डायरेक्‍टर पहली फिल्‍म बनाई। विक्‍की कौशल स्‍टारर यह फिल्‍म ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई। देश में इसने ₹244.14 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹341.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का बजट सिर्फ ₹44 करोड़ था।

आदित्‍य धर की फिल्‍मोग्राफी

आदित्‍य धर ने अपने करियर में अब तक 'उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक' (2019), 'धुरंधर' (2025) और 'धुरंधर: द रिवेंज' (2026), ये तीन फिल्‍में डायरेक्‍ट की हैं। जबकि 'उरी' के बाद वह 'आर्टिकल 370' (2024), 'धूम धाम' (2025), और 'बारामुला' (2025) जैसी तीन फिल्‍मों के राइटर-प्रोड्यूसर भी रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.