Select Date:

कुपोषण, बाल विवाह रोकथाम और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर प्रशासन सख्त’

Updated on 13-05-2026 06:35 PM

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कुपोषण नियंत्रण तथा बाल संरक्षण को लेकर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर लगातार गंभीर पहल की जा रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कुपोषित एवं अल्पवजन बच्चों की स्थिति, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को रेडी टू ईट खाद्य सामग्री वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म भोजन व्यवस्था तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से नियमित मॉनिटरिंग रिपोर्ट लेने तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, आधार एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण, अपार आईडी, जन्म प्रमाण पत्र सुधार सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने विशेष शिविर आयोजित कर हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

बाल विवाह रोकथाम को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बैठक में बाल विवाह की घटनाओं वाले क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही पोक्सो अधिनियम के तहत पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता एवं राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में आंगनबाड़ी भवनों एवं निर्माणाधीन स्वास्थ्य संस्थानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीएचसी एवं सीएचसी भवनों को शीघ्र पूर्ण कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु कल्याण तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विगत दिवस चिरमिरी एवं खड़गवां क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसुविधाओं…
 15 May 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चौंपियनशिप में 53 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर एवं कांस्य पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का…
 15 May 2026
कोण्डागांव। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने मण्डी प्रांगण कोण्डागांव से लगे हुए भूमि पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, कोण्डागांव के निर्माण कार्य का…
 15 May 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुकमावासियों को दी गई सौगातों पर जिला प्रशासन ने धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के महज कुछ ही दिनों…
 15 May 2026
एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड खड़गवां के ग्राम पंचायत मेंड्रा में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर जनसरोकार, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रेरक…
 15 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस 13 मई 2026 को सुशासन तिहार…
 15 May 2026
राजनांदगांव। शासन की संवेदनशील पहल और सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी राजनांदगांव विकासखंड…
 15 May 2026
राजनांदगांव । उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व…
 15 May 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विगत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से…
Advt.