Select Date:

दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

Updated on 08-05-2026 11:38 AM
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया दावा किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात सजिश के साथ हत्या की गई। पुलिस को शक है कि इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं।

इस वारदात से बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सियासी हिंसा का डर फिर लौट आया है। पुलिस के सीनियर अफसर के मुताबिक कई टीमें जांच में जुटी हैं। 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इधर, हत्या में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक भी बरामद कर ली गई है। यह बाइक गुरुवार रात बारासात में 11 नंबर रेल गेट इलाके के पास मिली। यह बाइक पहले दमदम इलाके से चोरी हुई थी।

चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम अपने घर जा रहे थे। हमलावर ने उन्हें सीने में दो और पेट में एक गोली मारी।

13 साल में अपने 3 करीबियों को खो चुके हैं सुवेंदु

2013 में जब सुवेंदु तृणमूल में थे। तब उनके निजी सहायक प्रदीप झा की मौत हुई थी। हालांकि, जांचकर्ताओं ने मौत को सामान्य माना था। इसके बाद 2018 में उनके पीएसओ शुभव्रत चक्रवर्ती मृत मिले थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या माना। इसके बाद 2021 में सुवेंदु के एक और पर्सनल असिस्टेंट पुलक लाहिड़ी की भी असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

पीए हत्याकांड में अब तक के अपडेट्स

  • विधानसभा भंग: CM पद से इस्तीफा देने से इनकार कर रहीं ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। इसका कार्यकाल 7 मई की रात खत्म हो रहा था।
  • हमलावरों की कार-बाइक मिली: पुलिस ने एक छोड़ी गई छोटी कार जब्त की, जिसकी नंबर प्लेट फर्जी निकली। कार का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया था। हमले में दो बाइक शामिल थीं। इनमें से एक घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर चाय की दुकान के पास मिली। उस पर भी फर्जी रजिस्ट्रेशन था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका है। हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या खास पूजा-पाठ जरूरी नहीं है। कोर्ट ने…
 13 May 2026
चेन्नई,  तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का…
 13 May 2026
झुंझुनूं: गहलोत सरकार में मंत्री और नवलगढ़ (झुंझुनूं) से 3 बार विधायक रहने वाले डॉ. राजकुमार शर्मा, उनके भाई कांग्रेस नेता डॉ. राजपाल शर्मा को पुलिस ने बुधवार को पुलिस…
 13 May 2026
मऊ: बीते दिनों 11 मई को जनपद मऊ के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर एक मेमू ट्रेन के उद्घाटन समारोह में अचानक से कैबिनेट मंत्री और सपा सांसद मंच पर आमने-सामने…
 12 May 2026
शरद पवार ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट पर सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सभी दलों को…
 12 May 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला पेपर लीक होने के आरोप के चलते लिया गया है। परीक्षा…
 12 May 2026
गुवाहाटी : असम की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार अन्य विधायकों ने…
 12 May 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के लिए मंगलवार की सुबह एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई। जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की सबसे बड़ी बाधा आखिरकार दूर हो गई है। पिछले 15 वर्षों…
 12 May 2026
पटना: पटना सचिवालय के कूड़ेदान में शराब की बोतलें मिलने पर सियासत तेज हो गई। मंत्री श्रवण कुमार ने इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश करार दिया, जबकि मंत्री…
Advt.