Select Date:

जांजगीर-चांपा जिले के गांव-गांव में मनाया गया रोजगार एवं आवास दिवस

Updated on 07-07-2026 08:28 PM

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम-जी योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

रोजगार एवं आवास दिवस के दौरान श्रमिकों को बताया गया कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना के अंतर्गत अब पात्र ग्रामीण श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दी जाएगी। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों का पंजीयन, ई-केवाईसी, लंबित जियो टैगिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा तथा हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों ने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा स्वीकृत हितग्राहियों को समय पर किस्त भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन द्वारा सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। रोजगार एवं आवास दिवस के आयोजन से जिले में रोजगार सृजन, आवास निर्माण तथा ग्रामीण विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
बालोद। कलेेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की सराहनीय पहल पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देने की परंपरा…
 08 July 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित…
 08 July 2026
कोरबा। जिले में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता…
 08 July 2026
रानीतराई । पाटन थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश पाटन दुलार सिंह निर्मलकर की अदालत ने मुख्य आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास…
 08 July 2026
रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी होने पर सभी नवनियुक्त…
 08 July 2026
रायपुर ।  रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब…
 08 July 2026
रायपुर।  संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता यादव के जीवन में नई उम्मीद का संचार किया है। एक गंभीर दुर्घटना के बाद अपना…
 08 July 2026
रायपुर।  वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को रायगढ़ जिले में प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के…
 08 July 2026
रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रशासनिक सुधारों, तकनीक…
Advt.