Select Date:

सुशासन तिहार : विधायक प्रबोध मिंज ने जनता से सीधे संवाद कर सुनी मांग व समस्याएं

Updated on 29-05-2026 01:47 PM

अम्बिकापुर, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल 'सुशासन तिहार 2026'  के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अंबिकापुर जनपद पंचायत के ग्राम खलीबा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 28 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जन समस्या निवारण शिविर में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का भी निरीक्षण कर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली एवं आम जनता को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। विधायक प्रबोध मिंज ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समय अवधि में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सुचित करने के निर्देश दिए।

विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सुशासन समाधान शिविर शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रशासन एक स्थल पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुन कर निराकरण कर रहे है। उन्होंने ग्रामीण जनों को कहा कि समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

शिविर में कुल 905 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही : 

“सुशासन तिहार-2026” अंतर्गत ग्राम पंचायत खलिबा में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 51 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, नवीन पेंशन स्वीकृति आदेश, नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मृदा स्वास्थ्य नमूना कार्ड एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संबंधी पत्रकों का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता वीर सम्मान पत्रक भी प्रदान किए गए, साथ ही अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, भारत सिंह सिसौदिया,जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह सोनपाकर, उपाध्यक्ष सतीश यादव, जनपद सदस्यगण,सरपंच गण स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं डीएफओ अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम बनसिंह नेताम, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 May 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम हरिहरपुर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…
 30 May 2026
अम्बिकापुर, कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28…
 30 May 2026
कोण्डागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम संबलपुर में परदेशीन माता मंदिर परिसर के पास 05 लाख रुपए की लागत से बनने…
 30 May 2026
’कोण्डागांव। राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।…
 30 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों में आधार सत्यापन…
 30 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव ने हितग्राहियों को…
 30 May 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, नशा मुक्ति अभियान तथा…
 30 May 2026
जशपुरनगर, किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास एवं…
 30 May 2026
रायपुर, 30 मई 2026। राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र में रामायण टीका वाचन के लिए "रामायणी" के नाम से प्रसिद्ध शारदा दास मानिकपुरी का 28…
Advt.