Select Date:

महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का जागेश्वरनाथ धाम : धर्मस्व मंत्री श्री लोधी

Updated on 06-07-2024 11:56 AM

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा अनुसार महाकाल-लोक की तर्ज पर अब दमोह के जागेश्वरनाथ धाम को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आज पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा कक्ष में समीक्षा की गई।

मंत्री श्री लोधी ने कहा कि बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम में विराजित शिवलिंग वर्षों से लोगों के श्रद्धा और आश्चर्य का केन्द्र बना हुआ है। यह शिवलिंग हर साल बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे के कारण अब तक अज्ञात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वरनाथ धाम में मंदिर परिसर का पुनर्विकास, एकात्म क्षेत्र, ध्यान और योग केन्द्र, उल्लास क्षेत्र तथा प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण किया जायेगा। श्रद्धालु जागेश्वरनाथ लोक में भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं एवं भगवान भोलेनाथ से जुड़े प्राचीन मंदिरों का चित्रों के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे। साथ ही उनसे जुड़ी मान्यताओं एवं इतिहास संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

मंत्री श्री लोधी ने कार्य-योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उत्तम इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार सरल एवं सुगम दर्शन व्यवस्था, लाइट एण्ड साउण्ड-शो की प्लानिंग संबंधी निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
 दमोह । मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त के 1250 रुपये आज बहनों को खाते में आएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में…
 05 October 2024
 जबलपुर । मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग को मिल रहे संकेतों की मानें तो वर्षा करने वाली अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं।इनके प्रभाव…
 05 October 2024
 इंदौर । परंपरा की गुलाबी रंगत लिए विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर शुक्रवार शाम और भी खिल उठा। यहां रसरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास…
 05 October 2024
रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्यौंथर से बीजेपी के विधायक सिद्धार्थ तिवारी की एक पोस्ट सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने, लोगों के धर्म के…
 05 October 2024
भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में बिजली कंपनी ने शनिवार को भी शहर के 20 से अधिक रहवासी कॉलोनियों में…
 05 October 2024
जबलपुर: शहर में 2 स्कूली छात्रों का इस कदर विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शहपुरा थाना के ग्राम नटवारा की है, जहां 2…
 05 October 2024
जबलपुर: शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक लव ट्रायंगल का अजब गजब मामला सामना आया है। तो देखते ही देखते सड़क पर मारपीट में बदल गया।…
 05 October 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार 8 दिन बाद अपने 10 महीने पूरे कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के क्रियाकलापों पर गौर फरमाना बहुत जरूरी है। डॉ. मोहन…
 05 October 2024
शहडोल: 20 वर्षीय अयान खान शहडोल की एक होटल में काम करता है। दोपहर जब वह अपने घर से निकला तो कुछ देर बाद उसके घरवालों को उनके मोबाइल से…
Advt.