Select Date:

महादेव सट्टा एप पैनल संचालक की मौत, रेड के दौरान बिल्डिंग से लगा दी थी छलांग

Updated on 05-07-2024 04:56 PM

दुर्ग। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है।

पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया। एंटी साइबर क्राइम यूनिट एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई के कुछ युवक ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में चला रहे थे। सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया। जहां एक मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां पैनल संचालित करते एक नाबालिग समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल फोन, सट्टे का लेखा-जेखा, बैंक खाते, एटीएम और अन्य सामान बरामद किया। दुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम तेलंगाना के गच्चीबाउली पहुंची थी। जहां एक मकान में ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल संचालित किया जा रहा था। जहां भिलाई के कैंप निवासी सुजीत साव के द्वारा पैनल चल रहा था और कार्रवाई के दौरान उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2024
रायपुर। वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया तथा आयोग के अन्य सदस्यों को नई दिल्ली रवाना होने के पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदाई दी…
 13 July 2024
रायपुर। अपने खुद के घर का सपना सभी देखते हैं। स्वयं का एक पक्का मकान हो, जिसमें वह परिवार के साथ सुख से जीवन यापन करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…
 13 July 2024
जगदलपुर। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया और आयोग के सदस्यों ने पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए पंचायतों के तेजी से समग्र विकास का खांका खींचा। बस्तर संभाग के…
 13 July 2024
जगदलपुर । केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में बस्तर पहुँचे आयोग के सदस्यों के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की शाम में बस्तर के लोक…
 13 July 2024
जगदलपुर । केंद्रीय वित्त आयोग का दल शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचने के बाद बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा विकासखंड में स्थित नारायणपाल मंदिर का अवलोकन करने पहुँचे।  वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.…
 13 July 2024
जगदलपुर। केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के सदस्यों और अधिकारियों का दल शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचा। इस दौरान दल ने बस्तर के विख्यात चित्रकोट…
 13 July 2024
धमतरी। नगरी विकासखंड के ग्राम मटियाबाहरा में वन संसाधन एवं आजीविका गतिविधियों पर केन्द्रित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने शिरकत की। इस दौरान…
 13 July 2024
जशपुर। दो स्कूलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के छात्र थाना पहुंचे। घायल हुए तीन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह…
 13 July 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बाल गृह बालिका के नवनिर्मित भवन में शनिवार को सत्य नारायण भगवान की कथा, पूजन, हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।…
Advt.