Select Date:

अफगानिस्तान में 11 बच्चों की मौत पर आया पाकिस्तान का बयान, भारत पर मढ़े आरोप, 26 आतंकियों को मारने का दावा

Updated on 10-06-2026 02:49 PM
इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमला कर 26 चरमपंथियों को मारने का दावा किया है जबकि इस हमले में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हुई है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगी अपनी सीमा पर मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए और 26 आतंकवादियों को मार गिराया।

पाकिस्तानी मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा "पाकिस्तान में हाल की आतंकवादी घटनाओं के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमावर्ती इलाकों में 'फितना-अल-खवारिज' से जुड़े मास्टरमाइंड और साजिश रचने वालों के ठिकानों और सुरक्षित पनाहगाहों पर सटीक और सुनियोजित हमले किए गए जिसमें भारत-समर्थित 26 खवारिज मारे गए।' तरार ने कहा 'विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कैंपों और छिपने की जगहों को चुन-चुनकर और सटीकता के साथ निशाना बनाया गया।

अफगानिस्तान में बेगुनाहों की हत्या पर पाकिस्तान का झूठ

पाकिस्तान के मंत्री ने कहा 'चार ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया जिनमें फितना अल-ख़्वारिज के कमांडर अलीम खान खुशली और कमांडर अख्तर मुहम्मद जानी खेल के ट्रेनिंग सेंटर, छिपने की जगह, गोला-बारूद का जखीरा और मराकिज (केंद्र) शामिल थे।' तरार ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश की है लेकिन साथ ही हमारे नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पाकिस्तान के मंत्री का ये झूठ उस वक्त आया है जब तालिबान ने बच्चों की मौत की तस्वीरें जारी की हैं। तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान के हमले में 11 बच्चे मारे गये हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
 13 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका-ईरान की शांति समझौते पर सहमति बन गई है। पाकिस्तान अब मध्यस्थ के रूप में आगे के कदमों पर काम…
 13 June 2026
दुबई: ईरान के इजरायल-अमेरिका के साथ युद्ध में जिन खाड़ी देश ने कड़ा रुख दिखाया है, उनमें सबसे अहम नाम यूएई का है। यूएई को लेकर लगातार ऐसी रिपोर्ट सामने…
 13 June 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: शांति की कई कोशिशों और अलग-अलग दावों के बाद अमेरिका व ईरान एक बार फिर समझौते का कागज लिए आमने-सामने खड़े हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने तो ऐलान भी कर…
 13 June 2026
बीजिंग: चीन में भारत के नए राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने अपना कार्यकाल संभालने के एक महीने के भीतर तिब्बत का अपना पहला दौरा किया है। दोराईस्वामी बीते गुरुवार 11 जून…
 12 June 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश भाई-बहनों की तरह हैं। न सिर्फ उनकी सीमाएं जुड़ी हैं बल्कि उनके सपने भी एक जैसे हैं। साथ मिलकर वे एक बड़ी आर्थिक ताकत बन सकते…
 12 June 2026
शैलेंद्र पांडेय: फील्ड मार्शल असीम मुनीर की जोड़ी ने वाइट हाउस में ऐसी साख हासिल कर ली है कि डॉनल्ड ट्रंप के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वे कुछ…
 12 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मोईद यूसुफ ने कहा है कि मल्टी-अलाइनमेंट और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी हासिल करने और एशिया में एक मजबूत 'मिडिल पावर' सहयोगी बनने के…
 12 June 2026
इस्लामाबाद: चीन में बनी पाकिस्तानी नेवी की पहली हंगोर क्लास सबमरीन गुरुवार 11 जून को कराची पहुंच गई। यह सबमरीन चीन से रवाना होकर मलेशिया, इंडोनेशिया, सुंडा जलडमरूमध्य के रास्ते…
Advt.