Select Date:

राखी सावंत के Ex अभ‍िषेक का हुलिया देख लोग हैरान, 15 साल बाद पहचानना मुश्किल, सरेआम पड़े थे कई थप्पड़

Updated on 21-07-2026 01:30 PM
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में उनके बीच खूब झगड़ा हुआ और राखी ने मीडिया के सामने अभिषेक को थप्पड़ तक मार दिया था। अब वही अभिषेक अवस्थी काफी बदल चुके हैं। राखी और अभिषेक के बीच विवाद 2011 में हुआ था, और 15 साल बाद अभिषेक का हुलिया देख आप हैरान रह जाएंगे। उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है।

दरअसल, अभिषेक अवस्थी हाल ही मुंबई में एक रेस्टोरेंट के ओपनिंग इवेंट में नजर आए। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था, तोंद निकली हुई थी और मूंछे भी थीं। उन्हें देख कोई पहचान ही नहीं पाया कि ये वही अभिषेक अवस्थी हैं, जो मॉडल जैसे लगते थे और हैंडसम भी थे। अभिषेक को देख हैरान यूजर्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

अभिषेक अवस्थी 15 साल में इतने बदले, सब हैरान

अभिषेक अवस्थी को देख यूजर्स का मुंह फटा का फटा रह गया। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, ये तो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहा।' एक का कमेंट आया, 'जेठालाल जैसा लग रहा। पर ये तो कभी बहुत फिट और अच्छा डांसर था।' एक बोला, 'इसे तो पहचानना बिल्कुल मुश्किल है।'

राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी की लव स्टोरी

बता दें कि राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी की पहली मुलाकात एक डांस रियलिटी शो के दौरान हुई थी। साथ रिहर्सल के दौरान उनकी दोस्ती हो गई और फिर वो प्यार कर बैठे। फिर राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में साथ हिस्सा लिया और उसी शो में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। लेकिन 2011 में सब पलट गया। राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी के बीच बड़ी लड़ाई हो गई।

राखी ने सरेआम मारे 3-4 थप्पड़, मीडिया देख तिलमिलाई थीं

वैलेंटाइंस डे पर जब अभिषेक फूल और टेडी बियर लेकर राखी को मनाने पहुंचे थे, तो मीडिया भी वहां मौजूद था। अभिषेक अपने घुटनों पर बैठकर राखी को फूल देने लगे। राखी ने मीडिया को देखा तो पारा चढ़ गया और अभिषेक को तीन-चार थप्पड़ मार दिए थे। राखी ने जब अभिषेक से पूछा था कि वह कैमरा और मीडिया क्यों लेकर आए, तो अभिषेक ने उनसे कहा था कि वह दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि कितना प्यार करते हैं। साथ ही राखी से कहा था कि वह मान जाएं, ऐसे छोटी-छोटी बातों पर नाराज न हों। लेकिन राखी ने अभिषेक को थप्पड़ मारे और कहा था कि मुझे तुमसे कोई प्यार नहीं है। मैं तुम्हें थप्पड़ मारूंगी। तुमने मेरा दिल तोड़ा। मैंने अपने खानदान से लड़कर, मम्मी से लड़कर तुम्हें अपनाया और तुमने कहा कि ये नहीं पहनना, वो नहीं पहनना।

राखी सावंत को बताया था शर्मनाक अतीत और बड़ी गलती

वहीं, अभिषेक अवस्थी ने साल 2013 में 'ईटाइम्स' से कहा था कि राखी उनका शर्मनाक अतीत हैं। उनसे ब्रेकअप के बाद वह चार लड़कियों को डेट कर चुके हैं, पर किसी ने भी उनके खिलाफ नहीं बोला। अभिषेक बोले थे, 'मैं उसके साथ सिर्फ तीन साल तक रहा और हमारे ब्रेकअप को पांच साल हो चुके हैं। तब से मैंने चार महिलाओं को डेट किया है, लेकिन किसी ने उनके बारे में बात नहीं की। उन तीन सालों में राखी ने मेरे साथ जैसा बर्ताव किया, वह बहुत बुरा था। वह मेरे अतीत का एक शर्मनाक हिस्सा और मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि मुझे 'राखी का एक्स-बॉयफ्रेंड' कहना बंद करें।'

अब क्या करते हैं अभिषेक अवस्थी?

अभिषेक अवस्थी एक डांसर और कोरियोग्राफर तो हैं हीं, अब प्रोड्यूसर और कंपोजर बन चुके हैं। वह भजन और भक्ति गीत बनाते हैं। इसके अलावा वह एक्टर और प्रोड्यूसर लीजा मलिक के साथ मिलकर उनके प्रोडक्शन हाउस में भी काम कर रहे हैं। जिस रेस्टोरेंट की ओपनिंग में अभिषेक नजर आए, उसे भी लीजा मलिक ने खोला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.