Select Date:

नेपाल में संकट में प्रचंड की सरकार:चीन समर्थक ओली ने 4 महीने में ही समर्थन वापस लिया

Updated on 03-07-2024 02:15 PM

नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार खतरे में है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी और चीन समर्थनक केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने प्रधानमंत्री प्रचंड की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है।

CPN-UML ने अब देश की सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस से गठबंधन करने का फैसला किया है। 4 महीने पहले ही केपी शर्मा ओली ने प्रचंड की सरकार को समर्थन दिया था। तब प्रचंड ने शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस से गठबंधन तोड़ा था।

अब ओली ने कहा कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। बता दें कि शेर बहादुर देउबा को भारत समर्थक माना जाता है, वहीं ओली चीन के करीबी माने जाते हैं। देउबा और ओली के बीच रविवार को आधी रात में प्रधानमंत्री पद को लेकर बातचीत हुई है।

नेपाली संसद का नंबर गेम समझें...
नेपाल में 20 नवंबर 2022 को आम चुनाव हुए थे। इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। 275 सीटों में से नेपाली कांग्रेस ने 89 जीती, CPN-UML ने 78 और प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी ने 32 सीटें जीती थीं।

तीन बड़ी पार्टियों में सबसे कम सीटें जीतने के बावजूद प्रचंड 25 दिसंबर, 2022 को गठबंधन के सहारे प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें देउबा की नेपाली कांग्रेस का समर्थन मिला था। हालांकि, ये गठबंधन ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया, 15 महीने बाद ही मार्च 2024 में दोनों में फूट के बाद गठबंधन टूट गया।

प्रचंड ने फिर केपी ओली का सहारा लेकर सरकार बनाई, जो अब खतरे में है। यानी नेपाल में पिछले 2 साल में तीसरी बार सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है।

काठमांडू पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नई सरकार में डेढ़ साल तक केपी शर्मा ओली पीएम बनेंगे। इसके बाद बचे हुए कार्यकाल तक देउबा प्रधानमंत्री बनेंगे। इस पर आज मुहर लगने की संभावना है।

सरकार बचाने की कोशिश में प्रचंड
प्रधानमंत्री प्रचंड ने राजनीतिक संकट से उभरने के लिए सोमवार को शाम 5 बजे अपने सहयोगियों की बैठक बुलाई थी, लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया। दहल अब अपनी सरकार बचाने के लिए सहयोगी पार्टी के ज्यादा लोगों को मंत्रिमंडल में बढ़ाने की बात कह रहे हैं।

हालांकि, उनकी ये कोशिश फेल होती दिख रही है। देउबा और ओली के बीच संसद के बचे हुए कार्यकाल के लिए समझौता लगभग तय हो गया है। अगर केपी शर्मा ओली अगले प्रधानमंत्री बनते हैं तो नेपाल में पिछले 16 सालों में 14वीं बार सरकार बनेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
तेहरान/नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इजरायल हमास के साथ अब लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बमों की बारिश कर रहा है। वहीं ईरान की ओर…
 05 October 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने में लगा है। पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने चीन के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट FC-31 को खरीदने का फैसला किया है। पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट्स…
 05 October 2024
तेल अवीव: बीते कई दिनों से इजरायली सेना लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान चला रही है। इस संघर्ष में ईरान की भी एंट्री हो गई जब बीते मंगलवार को…
 05 October 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को इस्लामाबाद में पार्टी के धरने में शामिल होने के लिए…
 05 October 2024
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर उसे खत्म करने की धमकी दी है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने…
 05 October 2024
 तेहरान । ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है। वहीं, अमेरिका से भी लगातार बयानबाजी हो रही है। वहीं, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को जूमे की नमाज…
 04 October 2024
बेरूत।  इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के फील्ड कमांडर को मार गिराया। इजरायली सेना एयर स्ट्राइक के बाद ग्राउंड ऑपेशन चला रही है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने कहा कि वायुसेना…
 04 October 2024
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान को सुनाया है। यूएन में भारत के प्रतिनिधि ने गुरुवार को कहा, 'आतंकवाद दुनिया की शांति के लिए…
 04 October 2024
तेल अवीव: ईरान के मंगलवार रात हुए मिसाइल हमले का इजरायल जल्दी ही जवाब दे सकता है। इजरायली आर्मी कथित तौर पर अगले कुछ दिनों में जवाबी कार्रवाई करने जा रही है। इजरायल…
Advt.