Select Date:

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा:21 जून को राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ था; भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया

Updated on 23-06-2026 01:16 PM
नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को कुरियन के इस्तीफे की जानकारी दी। प्रेस रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार किया है।

हालांकि, इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। 65 साल के कुरियन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर थे। वे अगस्त 2024 से मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे।

बतौर राज्यसभा सांसद 21 जून को ही उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार नहीं बनाया था। कुरियन केरल में भाजपा के सीनियर नेताओं में एक हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने की वजह से उन्हें फिर से मौका नहीं मिला।

मोदी-शाह के भाषणों को ट्रांसलेट करते थे कुरियन

कुरियन केरल के प्रमुख ईसाई संप्रदाय सीरो-मालाबार कैथोलिक चर्च से आते हैं। वे टीवी डिबेट्स में भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं। कुरियन केरल दौरों के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में ट्रांसलेशन भी करते रहे हैं।

2024 में मोदी 3.0 सरकार में उनकी नियुक्ति को केरल में ईसाई समुदाय के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा गया था। हालांकि, मई 2026 के केरल विधानसभा चुनाव में 140 में से BJP को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली थी।

कुरियन सहित दो केंद्रीय मंत्रियों का राज्यसभा चुनाव में कटा था

12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव हुआ था। इनमें झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गुजरात शामिल हैं।

26 में से 23 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें 19 सीटें NDA को, इंडिया ब्लॉक को 6 और एक सीट मिजोरम की जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को मिली। भाजपा ने 4 जून को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

इनमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन को दोबारा उम्मीदवार नहीं किया था। दोनों का टिकट कटने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की चर्चा शुरू हो गई है।

कुरियन से पहले दक्षिण भारत में अन्नामलाई भी इस्तीफा दे चुके

जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे से पहले भाजपा को दक्षिण भारत में एक और बड़ा झटका लगा था। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल के. अन्नामलाई ने 2 जून को पार्टी से इस्तीफा दिया। 5 जून का इस्तीफा मंजूर हुआ, तो अन्नामलाई ने अपने नए ‘पॉलिटिकल मूवमेंट’ का ऐलान कर दिया।

वे 14 सितंबर को अपनी नई पार्टी के नाम, नीति और संगठन की घोषणा करेंगे। उनकी पार्टी 2031 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अन्नामलाई पूर्व IPS अधिकारी हैं। भाजपा ने उन्हें तमिलनाडु में अपना सबसे बड़ा चेहरा बनाकर आगे बढ़ाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
पटना: महाराष्ट्र के बाद बिहार में बड़ी राजनीतिक गतिविधि की संभावना है। सियासी गलियारे के सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी में राजद के एक बड़े नेता के शामिल होने…
 24 June 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गरीब किसान की बेटी ने बड़ी सफलता पाई है। पांच बार वह असफल होने के बाद छठी बार में सीधे बड़ी अधिकारी बन…
 24 June 2026
जयपुर: राजस्थान में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर इस समय बवाल मचा हुआ है। कोटा, बीकानेर और जोधपुर के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के…
 24 June 2026
नालंदा: अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव के पास बाबा चौहरमल पूजा के लिए चंदा नहीं देने पर दो युवकों के साथ गंभीर रूप से मारपीट किए जाने का मामला…
 24 June 2026
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता ने कई राजनेताओं के होश उड़ा दिए हैं। खास कर वैसी योजनाएं जो बिहार विकास के नए पैमाने गढ़ने वाली हैं। यह वैसी…
 24 June 2026
बेंगलुरु, बेंगलुरु मेट्रो की पर्पल लाइन में मंगलवार शाम आई तकनीकी खराबी के बाद कई यात्री घर तक जाने के लिए ट्रकों का इस्तेमाल करते दिखे। सोशल मीडिया पर ऐसे कई…
 24 June 2026
पुणे, पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली 20 साल की सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की…
 23 June 2026
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के इलाके के रायपुर लेबर कैंप में मंगलवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी…
 23 June 2026
पटना: बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों एनकाउंटर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बयान को इस कदर सोशल मीडिया पर…
Advt.