Select Date:

सावन के पहले सोमवार भोरमदेव पदयात्रा में सर्व यादव समाज ने लगाया सेवा स्टॉल

Updated on 04-08-2026 07:06 PM
कबीरधाम। सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्ति का सराबोर सैलाब बुढ़ा महादेव से भोरमदेव तक की 18 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा पर हज़ारों शिवभक्त रवाना हुए। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच गूंजते इस माहौल में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सर्व यादव समाज कबीरधाम ने एक अनूठी और प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु के मार्गदर्शन और युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ सर्व यादव समाज के द्वारा भोरमदेव मार्ग पर पहली बार सेवा स्टॉल का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ हज़ारों पदयात्रियों को जल और फल वितरित कर उनकी थकान को दूर किया गया।

राजनेताओं और अधिकारियों ने पहुँचकर बढ़ाया उत्साह
युवाओं के इस सेवा भाव और सामाजिक समर्पण की गूँज शासन प्रशासन के गलियारों तक पहुँची। शिविर में शामिल होने और शिवभक्तों की सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के कई नामचीन राजनेता और आला अधिकारी भोरमदेव पहुँचे।

सेवा स्टॉल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पूरे जिले के वरिष्ठ राजनेता एवं प्रबुद्ध जनों की भागीदारी रही। छत्तीसगढ़ शासन के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने भी स्टॉल पर पहुँचकर युवाओं के इस कार्य की प्रशंसा की।


इस धार्मिक और सामाजिक महाकुंभ आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, राज परिवार के युवराज मैकलेश्वर राज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोकचंद साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि मनीराम साहू, पूर्व पार्षद संतोष यादव, कवर्धा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल और विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव का भोरमदेव सेवा स्टॉल पर उपस्थित थे। अतिथियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों की पीठ थपथपाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए IDBI बैंक की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के तहत…
 05 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। जहां आम नागरिक अपनी मांगों और समस्याएं लेकर जाते है और लोगों…
 05 August 2026
जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त…
 05 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के दौरान मंगलवार को आयोजित धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर  ने कहा कि संसार में जीव के अनादिकाल से भटकने…
 05 August 2026
रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर आनंद और उनकी विशेषज्ञ टीम ने जिला विज्ञान केंद्र, दंतेवाड़ा का भ्रमण कर यहां संचालित वैज्ञानिक और शैक्षणिक गतिविधियों का…
 05 August 2026
रायपुर। राज्य के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम (पेसा) और वन अधिकार अधिनियम के तहत समन्वय से वनवासियों के हित में साझा जल-जंगल के बेहतर प्रबंधन…
 05 August 2026
कबीरधाम। श्रावण मास में कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव सरस मेला में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेले को स्वच्छ…
 05 August 2026
रायपुर। खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का आधार है। छत्तीसगढ़ सरकार कृषि और किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए खेती…
 04 August 2026
रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 के ग्लासगो में आयोजित महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव…
Advt.