Select Date:

रूस में एक दशक की सबसे बड़ी सैन्य भर्ती, पुतिन ने 1,60,000 युवाओं को भेजा बुलावा, यूक्रेन युद्ध का असर

Updated on 02-04-2025 12:40 PM
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना में भर्ती के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 18 से 30 साल के 1 लाख 60 हजार युवाओं को सेना में शामिल करने का फैसला लिया है। रूसी सेना में यह 2011 के बाद से यानी 14 साल में सबसे बड़ी भर्ती है। यह सैन्य भर्ती अगले तीन साल में होने जा रही है। माना जा रहा है कि यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध और नाटो के विस्तार को देखते हुए पुतिन ने यह फैसला लिया है। हालांकि रूस का कहना है कि नए सैनिकों को यूक्रेन में लड़ने के लिए नहीं भेजा जाएगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस की सेना में 23 लाख 90 हजार जवान होने चाहिए। इसमें 15 लाख सक्रिय सैनिक होने चाहिए। इस संख्या तक पहुंचने के लिए हम अभियान चलाएंगे। इसका मतलब है कि आने वाले तीन सालों में रूसी सेना में 1 लाख 80 हजार सैनिक और भर्ती किए जाएंगे। नई भर्ती के प्लान पर ऐसे समय बात हो रही है, जब अमेरिका की ओर से यूक्रेन में युद्ध रोकने की कोशिश हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप इस मुद्दे पर खुद सक्रियता दिखा रहे हैं। उनकी पुतिन के साथ बातचीत भी हुई है।

युवाओं को भेजे जा रहे हैं नोटिस

रूस में हर साल वसंत और शरद ऋतु में नए सैनिकों की भर्ती होती है। इस बार 1 लाख 60 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया गया है, जो 2024 की तुलना में 10,000 ज्यादा है। पिछले साल से सेना में भर्ती होने की उम्र भी 27 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। युवाओं को डाक से नोटिस भेजे जा रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि 1 अप्रैल को ही mos.ru वेबसाइट पर कॉलअप भेजे जा चुके हैं
रूस के बहुत से युवा सेना में भर्ती होने से बचने के लिए विकल्प तलाश रहे हैं। मानवाधिकार वकील टिमोफे वास्किन ने रूसी मीडिया को बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से हर नई भर्ती एक लॉटरी की तरह है। अधिकारी सेना में भर्ती करने के नए तरीके खोज रहे हैं। रूस साल में दो बार सैनिकों की भर्ती करता है। इसके अलावा उसने बहुत से लोगों को कॉन्ट्रैक्ट पर सैनिक बनाया है
व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया था। उसके बाद से उन्होंने तीन बार सेना का आकार बढ़ाया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दिसंबर 2023 में सेना का आकार इसलिए बढ़ाया गया क्योंकि यूक्रेन में युद्ध और NATO के विस्तार से खतरे बढ़ रहे हैं। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद फिनलैंड और स्वीडन भी NATO में शामिल हुए हैं। फिनलैंड की रूस के साथ सबसे लंबी सीमा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से लगाए गए टैरिफ को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि इस टैरिफ का भारत पर क्या पड़ा है, ये…
 10 April 2025
भारत ने बांग्लादेश को दी जानी वाली माल ट्रांसफर फैसिलिटी (ट्रांस-शिपमेंट सुविधा) वापस ले ली है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 8 अप्रैल को सर्कुलर जारी कर…
 10 April 2025
बांग्लादेश में इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी बाटा, KFC, पिज्जा हट और प्यूमा जैसे ब्रांड के शोरूम में…
 10 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह उनके फैसले के…
 10 April 2025
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी खुफिया एजेंसी ने 155 चीनी नागरिकों की पहचान की है जो रूस की तरफ से जंग लड़ रहे हैं।…
 09 April 2025
भारतीय बिजनेसमैन श्रुति चतुर्वेदी ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिका में पुलिस और FBI ने उन्हें एयरपोर्ट पर 8 घंटे तक हिरासत में रखा। इसकी वजह से उनकी फ्लाइट…
 09 April 2025
दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में सोमवार को इजराइल के हवाई हमले में एक फिलिस्तीनी पत्रकार अहमद मंसूर की जलने से मौत हो गई। इस हमले में कुल दो पत्रकार…
 09 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद कांग्रेस में एक नया बिल पेश किया गया है। इससे अमेरिका में पढ़ने वाले…
 09 April 2025
टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीनियर ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो को बेवकूफ बताया। नवारो ने एक इंटरव्यू कहा था कि मस्क की…
Advt.