Select Date:

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से साकार हो रहा पक्के घर का सपना

Updated on 25-04-2026 12:09 PM

कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक पक्के घर का सपना कई परिवारों के लिए केवल एक अधूरी चाह बनकर रह जाता था। लेकिन अब वही सपना साकार हो रहा है। सरकार की संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी प्रयासों ने उन उम्मीदों को नया आसमान दिया है, जिनके पास कभी अपना आशियाना नहीं था। अब केवल घर नहीं बन रहे, बल्कि सुरक्षित भविष्य, सम्मान और आत्मविश्वास की नींव भी रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना ने न केवल लोगों को छत दी है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कोरबा जिले के आरामशीन बुधवारी क्षेत्र में निवासरत पिंटू साहू के परिवार का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। उनकी पत्नी कंचन साहू के नाम से आवास स्वीकृत हुआ है।

 साहू ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया, जिसके बाद महज एक माह के भीतर उनका आवास स्वीकृत हो गया और उन्हें प्रथम किस्त के रूप में 63 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने अपने नए घर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश के दिनों में घर में पानी टपकना, पानी भरना और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। सीमित आय में जीवन यापन करते हुए इन समस्याओं से जूझना उनके लिए बेहद कठिन था।

साहू ने बताया कि उनके पति सब्जी विक्रय का कार्य करते हैं और परिवार में दो बच्चे हैं। कच्चे घर में रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। अब पक्के आवास के निर्माण से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिलेगा। बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा तथा मौसम की मार से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला होता, तो वे आज भी उन्हीं कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर होते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
 28 April 2026
रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाएं। राज्य में जलवायु परिवर्तन कार्यक्रमों के लिए सीएसआर मद…
 28 April 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। हालात ऐसे हैं कि करीब तीन साल बाद पहली बार लगातार 16 दिनों से…
 28 April 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने नारायणपुर के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को नया जीवन दिया है। जन्मजात हृदय रोग से…
 28 April 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवर को श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ…
 28 April 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई है। विकासखंड सिमगा के कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा स्थित सदगुरुदेव कबीर आश्रम में कलेक्टर कुलदीप…
 28 April 2026
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में एक पेड़…
 28 April 2026
कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने…
 28 April 2026
कवर्धा,  नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस्तार से चर्चा कर पारित…
Advt.