'अफगान अस्पताल पर बमबारी करने वाले ज्ञान ना दें', भारत ने UNSC में खोली पाकिस्तान के पाखंड की पोल, लताड़ा
Updated on
21-05-2026 12:30 PM
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत हरीश पर्वथनेनी ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पी. हरीश ने पाकिस्तान के अफगानिस्तान में हवाई हमलों और 1971 में बांग्लादेश में हुई हिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने मानवाधिकारों और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के दोहरे रवैये की आलोचना की। यूएनएससी में बुधवार को 'सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा' के मुद्दे पर सालाना खुली बहस में बोलते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने ये बातें कही हैं।
पी हरीश ने अपने संबोधन की शुरुआत चीन को बधाई देकर की। चीन को इस महीने के लिए UNSC की अध्यक्षता मिली है। उन्होंने कहा कि भारत UN चार्टर के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराता है और इस बात पर जोर देता है कि संघर्ष की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा करना, अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने का एक केंद्रीय तत्व है।
नागरिकों की जान पर जीरो टॉलरेंस
हरीश ने कहा कि भारत नागरिकों की जान के नुकसान के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति चाहता है। सशस्त्र संघर्ष में शामिल पक्षों को अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करते हुए अबाधित मानवीय पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए। भारत इस बात को दोहराता है कि चिकित्सा कर्मियों और मानवीय सहायता कर्मियों की सुरक्षा हर समय सुनिश्चित की जाए।UNSG की रिपोर्ट में भी रेखांकित किया गया है कि शहरों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मिसाइलों, बमों और विस्फोटक हथियारों का इस्तेमाल नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का एक प्रमुख कारण बना हुआ है। शहरी क्षेत्रों में विस्फोटक हथियारों को तैनात करने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल का बढ़ता चलन विशेष रूप से चिंताजनक है।
सीमा पार आतंकवाद पर भारत चिंतित
पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए पी हरीश ने कहा कि भारत सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के लगातार बने रहने वाले खतरे पर गहरी चिंता व्यक्त करता है। यह आतंकवाद क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों को कमजोर कर रहा है। भारत दशकों से आतंकवाद के इसी स्वरूप का शिकार रहा है। जो देश आतंकवाद को प्रायोजित करते हैं, उनको जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान का नरसंहार के कृत्यों का इतिहास लंबे समय से दागदार रहा है। पाकिस्तानी पक्ष भारत के आंतरिक मामलों का जिक्र कर रहा है। उसे उस रिपोर्ट पर ध्यान देना चाहिए, जिसमें अफगानिस्तान संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) ने बताया है कि 2026 के पहले तीन महीनों में अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य बलों के हमलों में 750 नागरिकों की मौतें दर्ज की गईं, ये हवाई हमलों के कारण हुईं।
पाकिस्तान कर रहा है पाखंड
दुनिया यह नहीं भूली है कि इसी साल मार्च में रमजान के पवित्र महीने के दौरान पाकिस्तान ने काबुल के 'उमीद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल' पर बर्बर हवाई हमला किया यह हमला एक ऐसी सुविधा पर किया गया था, जिसे किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य के रूप में सही नहीं ठहराया जा सकता।अंतरराष्ट्रीय कानून के उच्च सिद्धांतों की वकालत करना और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जाना पाखंड है।भारत इस बात को दोहराता है किअंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिएसुरक्षा परिषद के प्रयासों के केंद्र में नागरिकों की सुरक्षा ही होनी चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मिलकर काम करना चाहिए ताकि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के प्रति सम्मान को बहाल और सुनिश्चित किया जा सके। जवाबदेही को मजबूत किया जा सके और मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बड़े पैमाने पर हिंसा और बवाल हुआ है। पुलिस के प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने के बाद हिंसक झड़पे हुई हैं। कई शहरों…
ढाका: बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने कहा है कि भारत से व्यापार में उनका देश भारी घाटे में है। वाणिज्य मंत्री खांडकर अब्दुल मुक्तदिर ने सोमवार को देश की…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर घेरा है। अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा के दौरान यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में भारत के…
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने ट्रम्प के H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर (करीब 95 लाख रुपए) फीस वसूलने वाली नीति को रद्द कर दिया है। बॉस्टन कोर्ट ने कहा…
ढाका: बांग्लादेश के जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि भारत अगर जबरदस्ती लोगों को सीमा के अंदर भेजता रहा तो द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। उनका कहना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों ने खूनी खेल खेला है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई हैं, जिसमें 27…
स्टॉकहोम: भारत ने परमाणु बम बनाने के मामले में पाकिस्तान को काफी पीछे छोड़ दिया है। दुनिया भर में हथियारों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
काठमांडू: पिछले हफ्ते नई दिल्ली में नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने का भव्य स्वागत किया गया था। उनका दौरा खत्म होने के अगले ही दिन…