Select Date:

आज 'कयामत' की रात... अमेरिका शुरू करेगा टैक्स लेना! भारत पर पड़ने वाला असर जानें, क्या ट्रंप को मिलेगा जवाब?

Updated on 02-04-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: आज 2 अप्रैल है। आज की रात कयामत की रात है। वह इसलिए क्योंकि अमेरिका का जवाबी टैरिफ (टैक्स) भारत समेत दुनिया के कई देशों में लागू हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही इसके बारे में घोषणा कर चुके हैं। वह आज रात (अमेरिकी समयानुसार दिन में) इस टैरिफ आ अंतिम ऐलान कर सकते हैं। अमेरिकी टैरिफ लागू होने के बाद दुनियाभर में व्यापार से जुड़ी तस्वीर बदल जाएगी। इसका असर भारत पर भी दिखाई देगा। हालांकि अमेरिका भी बचा नहीं रहेगा।

दरअसल, भारत में ऊंचे टैक्स हमेशा से अमेरिका को परेशान करते रहे हैं। इस साल भी अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) की सालाना रिपोर्ट में इसका जिक्र है। रिपोर्ट में कई चीजों पर ज्यादा टैक्स लगाने की बात कही गई है। इनमें गाड़ियां, शराब और खेती से जुड़े प्रोडक्ट शामिल हैं। इस बार रिपोर्ट में इंटरनेट बंद करने, खुले इंटरनेट, डेटा को देश में रखने की जरूरत और eSIM से जुड़े नए नियमों को भी शामिल किया गया है।

भारत कितना लेता है टैक्स?

रिपोर्ट का ज्यादातर हिस्सा टैक्स से जुड़ी चिंताओं पर है। ये चिंताएं अमेरिकी कंपनियों ने USTR के सामने रखी हैं। इनमें से ज्यादातर बातें पिछले साल भी कही गई थीं। जैसे कि वनस्पति तेल (45%), सेब, मक्का और मोटरसाइकिल (50%), गाड़ियां और फूल (60%), प्राकृतिक रबर (70%), कॉफी, किशमिश और अखरोट (100%) और शराब (150%) पर ज्यादा टैक्स लगाया जाता है।

खेती से जुड़े उत्पादों जैसे आलू, मुर्गी, बादाम, सेब, पेकान, अंगूर और फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज पर भी ज्यादा टैक्स लगाने की बात कही गई है। ट्रंप भी अक्सर इन चीजों पर ज्यादा टैक्स लगाने की बात करते रहे हैं। यानी ट्रंप का संदेश है कि भारत जितना टैक्स लगाता है, अमेरिका भी उतना ही टैक्स लगाएगा।

मार्च में निर्यात में आई तेजी

कई व्यवसायों ने मार्च के महीने में निर्यात में तेजी देखी है। हालांकि, जवाबी शुल्क से शिपमेंट पर असर पड़ने की आशंका है। यह तब तक रहेगा जब तक कि भारत और अमेरिका अपने मतभेदों को दूर नहीं कर लेते।

कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने कहा कि ऑर्डर पहले ही आ चुके हैं। उन्हें डर है कि अगले कुछ महीनों में मांग कम हो सकती है। उन्होंने कहा, 'आपने देखा होगा कि मार्च में निर्यात अच्छा रहा है, लेकिन हमें कुछ महीनों के लिए कुछ परेशानी की उम्मीद है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने के बाद चीजें बेहतर होनी चाहिए।'

भारत में क्या पड़ेगा असर?

निर्यातकों को डर है कि आने वाले महीनों में मांग में कमी आएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि शुल्क लगने से अमेरिकी बाजार में कीमतें बढ़ जाएंगी। भारत की रणनीति का एक अहम हिस्सा यह भी होगा कि वह दूसरे व्यापार समझौतों के लिए तेजी से बातचीत करे।
वहीं भारत सरकार अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर सावधानी बरत रही है। वह हर पहलू पर नजर रख रही है और बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। सरकार का मानना है कि शुल्क कम करने से देश में चीजें बनेंगी और भारत व्यापार के मामले में और भी आगे बढ़ेगा।

टैक्स की गणना पर नजर

जब अमेरिका बुधवार को जवाबी शुल्क की घोषणा करेगा तो भारत सरकार इस बात पर ध्यान रखेगी कि शुल्क की गणना कैसे की जाती है। ट्रंप ने कुछ देशों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और आयातित सामानों पर लगने वाले VAT के बारे में भी बात की थी।

इसके अलावा, प्रतिद्वंद्वी देशों पर शुल्क कैसे लगाए जाते हैं, यह भी देखना होगा। इसमें उत्पादों पर होने वाली कार्रवाई भी शामिल है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही भारत अपनी प्रतिक्रिया तय करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2025
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जेनरेट और एक्टिवेट करने के लिए फेस ऑथंटिकेशन टेक्नॉलजी की सुविधा शुरू की है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने…
 09 April 2025
नई दिल्ली: आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है। लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में…
 09 April 2025
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में आज भारी गिरावट आई है और यह चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। दुनिया की दो सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देशों अमेरिका और…
 09 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा…
 09 April 2025
नई दिल्ली: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पिछले महीने चीन का दौरा किया था। वहां उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर पर टिप्प्णी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत…
 09 April 2025
नई दिल्‍ली: रेखा झुनझुनवाला दिग्गज निवेशक हैं। कई निवेशक उनके पोर्टफोलियो को फॉलो करते हैं। झुनझुनवाला ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान केनरा बैंक को अपने पोर्टफोलियो में…
 08 April 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारी अब 42 दिन की अतिरिक्त छुट्टी (स्पेशल कैजुअल लीव) ले सकते हैं। हालांकि इन छुट्टियों के लिए शर्त जोड़ी गई है। ये छुट्टियां उन्हीं कर्मचारियों को मिलेंगी…
 08 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से उनके खास दोस्त एलन मस्क कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी चीन पर लगाए टैरिफ को लेकर दिखाई दे रही है।…
 08 April 2025
नई दिल्ली: भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी और आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा देश है। लेकिन देश में केवल 0.1 फीसदी आबादी के बाद 10 लाख डॉलर यानी 8.6…
Advt.