Select Date:

आज से वोडाफोन-आइडिया का रिचार्ज महंगा हुआ:कंपनी ने बढ़ाए दाम

Updated on 04-07-2024 11:51 AM

आज यानी 4 जुलाई 2024 से वोडाफोन-आइडिया (VI) का रिचार्ज 20% से ज्यादा महंगा हो गया है। कंपनी ने 28 जून को टैरिफ दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी, जो आज से प्रभावी हो रहा है।

आज से कंपनी का 179 रुपए वाला सबसे किफायती प्लान 199 रुपए का हो गया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेली डेटा और 100SMS रोजाना का प्लान बेनिफिट मिल रहा था।

जियो और एयरटेल का रिचार्ज भी 25% तक महंगा
देश की अन्य दो टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल और जियो ने भी टैरिफ की दरों में 25% तक बढ़ोतरी कर दी है। दोनों के रिचार्ज कल यानी 3 जून से महंगे हो गए हैं। दोनों कंपनियों ने 27 और 28 जून को इसमें बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब जियो का 239 रुपए वाला प्लान 299 रुपए का हो गया है।

इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं। वहीं, एयरटेल का 179 रुपए वाला सबसे किफायती रिचार्ज प्लान अब 199 रुपए का हो गया है। इसमें 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS मिलता है।

दिसंबर 2021 में 20% तक किया था इजाफा
इससे पहले देश की सभी टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2021 में अपने टैरिफ में 20% से ज्यादा का इजाफा किया था। वहीं, जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। जियो ने 2019 में 20-40% तक दाम बढ़ाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
मुंबई: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उसके खिलाफ यह ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को आरबीआई ने कहा कि बैंक…
 06 July 2024
नई दिल्‍ली: एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। यह भारत की पहली कॉन्ट्रा-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम है। जुलाई 1999 में शुरू हुआ यह फंड अपने निवेशकों को…
 06 July 2024
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 जून को समाप्त सप्ताह में 1.71 अरब डॉलर घटा है। यह कम होकर 651.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)…
 06 July 2024
नई दिल्ली: आपने खबर पढ़ी होगी कि किसी के साथ लाखों की ठगी हो गई। किसी ठग ने फलाने व्यक्ति को फोन कर के किसी अपराध में लिप्त होने का…
 06 July 2024
नई दिल्ली: देश के छोटे शहरों को फ्लाइट नेटवर्क (Flight Network) से जोड़ने की सरकार की योजना 'उड़ान' काम कर रही है। तभी तो भारत के छोटे शहरों में हवाई…
 06 July 2024
नई दिल्ली: कोरोना काल बीतने के बाद देश के रियल एस्टेट मार्केट (Real Estate Market) में बड़ा उछाल आया है। इस दौरान सिर्फ मेट्रो सिटीज ही नहीं, देश के करीब…
 06 July 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के फाउंडर धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) की आज पुण्यतिथि है। उनका निधन 6 जुलाई 2002 को हुआ था। गुजरात के…
 06 July 2024
नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट अगले कुछ दिनों में पेश किया जाएगा। इसमें टैक्सपेयर्स को गुड न्यूज मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार बचत…
 06 July 2024
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में हाल में काफी तेजी आई है। इसी हफ्ते बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 अंक का आंकड़ा छुआ था। इससे लिस्टेड कंपनियों की वैल्यू में…
Advt.