'मुंह से पानी निकला', हरियाणवी सिंगर Pepsi Sharma की मौत से पहले क्या हुआ था? भाई ने किए कई खुलासे
Updated on
09-06-2026 01:48 PM
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम तोड़ दिया। पेप्सी शर्मा के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है और परिवार का भी बुरा हाल है। इस बीच भाई ऋषिपाल ने बताया है कि पेप्सी शर्मा के निधन से पहले क्या हुआ था। ऋषिपाल के मुताबिक, रविवार 7 जून को उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें दो बार अस्पताल ले जाया गया। पर डॉक्टर ने चेकअप के बाद दवाई देकर घर भेज दिया। लेकिन दिन में पेप्सी शर्मा ट्यूबवेल पर नहाने गए, तो वहां हालत बिगड़ गई।
'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, ऋषिपाल ने बताया कि अस्पताल से घर आने के बाद 38 वर्षीय पेप्सी शर्मा दोपहर को अपने ही खेत में बने ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। फिर शाम को घर लौटे तो शिकंजी पी और फिर मां से खिचड़ी बनवाकर खाई। लेकिन तभी पेप्सी शर्मा की तबीयत बिगड़ने लगी। मुंह से अचानक ही पानी निकलने लगा। घरवाले तुरंत ही पेप्सी शर्मा को अस्पताल लेकर गए, पर इस बार उन्हें बचाया न जा सका। डॉक्टरों ने पेप्सी शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
रविवार, 7 जून को गांव पहुंचे थे पेप्सी शर्मा, सीने में उठा दर्द
ऋषिपाल के मुताबिक, पेप्सी शर्मा रविवार को ही गांव पहुंचे थे क्योंकि उन्हें एक प्रोग्राम के सिलसिले में बाहर जाना था। वह पहले तो मां से मिले, उनके साथ वक्त बिताया और फिर दोस्तों से मिलने लगे। जब वह दोस्तों से बात कर रहे थे, तभी सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने तुरंत ही दोस्तों को बताया। वो उन्हें अस्पताल ले गए, तो डॉक्टर ने जांच के बाद कहा कि कोई परेशानी नहीं है और आराम करने से ठीक हो जाओगे, और दवाई दे दी।
ट्यूबवेल पर नहाए, दोबारा सीने में दर्द
दवाई लेकर घर लौटने के बाद दोपहर करीब 4 बजे पेप्सी शर्मा ट्यूबवेल पर नहाने गए और घर लौट आए। उन्होंने मां को बताया कि तबीत ठीक नहीं है और दर्द महसूस हो रहा है। दर्द तेज हुआ तो दोबारा अस्पताल ले गए, जिस पर डॉक्टर ने फिर दवाई दी और कहा कि अगर ज्यादा परेशानी बढ़े तो मोदीनगर के बड़े अस्पताल में ले जाएं।
खिचड़ी खा रहे थे, दही खाते वक्त मुंह से पानी निकला
ऋषिपाल ने बताया कि भाई पेप्सी ने अस्पताल से घर लौटते हुए फोन पर मां से खिचड़ी बनाने को कहा था। जब घर पहुंचे तो पहले शिकंजी पी और फिर खिचड़ी खाई। साथ ही उन्होंने दही भी मंगवाई, पर खिचड़ी खाते समय उनके मुंह से झाग निकलने लगा। पेप्सी के भाई ऋषिपाल ने बताया, 'उन्होंने थोड़ी सी खिचड़ी खाई ही थी कि भतीजी दही लेकर पहुंच गई। लेकिन खिचड़ी खाते समय अचानक उनके मुंह से पानी निकलने लगा। फिर पेप्सी ने छाती को अपने हाथ से मलना शुरू किया, लेकिन बेचैनी बढ़ गई। घरवाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, पर पहुंचने से पहले ही हालत सीरियस हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।'
पेप्सी शर्मा के परिवार में कौन कौन?
पेप्सी शर्मा के परिवार की बात करें, तो अब पत्नी, 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा बचा है। पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था, और वह गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र के पतला गांव के रहने वाले थे।
पेप्सी शर्मा का करियर
करियर की बात करें, तो वह रागनी के कार्यक्रमों में खूब मशहूर थे। सपना चौधरी के साथ पेप्सी शर्मा की जोड़ी खूब मशहूर थी और दोनों ने साथ में खूब रागनी के कार्यक्रम किए। वह 'पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे' रागनी से मशहूर हुए थे। उन्होंने सपना चौधरी के साथ कई लाइव स्टेज शोज किए, तो हरियाणवी सिंगर राजबाला के साथ भी खूब गाने गाए।
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…