Select Date:

विम्बलडन 2024- फोगनिनी ने रूड को हराकर बाहर किया:अल्कारेज तीसरे दौर में पहुंचे

Updated on 04-07-2024 11:33 AM

विम्बलडन 2024 के दूसरे राउंड में इटली के फैबियो फोगनिनी ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर बाहर कर दिया। चार सेट चल इस मैच को फोगनिनी ने 6-4, 5-7, 6-7 (7), 6-3 से जीत लिया। यह मुकाबला 3 घंटे 17 मिनट तक चला।

डिफेंडिंग चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कारेज भी तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड नंबर 69 एलेक्जेंडर वुकिक को 7-6 (7/5), 6-2, 6-2 से हराया।

नाओमी ओसाका को बुधवार को अमेरिका की एम्मा नवारो ने दूसरे दौर में हराकर बाहर कर दिया। 2018 के बाद से अपना पहला विम्बलडन खेल रही ओसाका को सेंटर कोर्ट पर एक घंटे से भी कम समय में 6-4, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा।

साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम
टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।

ऑल इंग्लैंड क्लब कराता है विम्बलडन
विम्बलडन इकलौता ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन कोई नेशनल टेनिस एसोसिएशन नहीं करता है। इसे ऑल इंग्लैंड क्लब आयोजित करता है। क्लब की स्थापना 1868 में हुई थी। टेनिस पहले क्रॉकेट कहलाता था। 6 मेंबर्स ने मिल कर ऑल इंग्लैंड टेनिस और क्रॉकेट क्लब की शुरुआत की और फिर आगे चलकर इन्हीं ने 1877 में विम्बलडन टूर्नामेंट शुरू किया।

आज यह प्राइवेट क्लब है और इसमें 500 मेंबर हैं। प्रिंसेस ऑफ वेल्स इस क्लब की मालकिन रहती है। इस समय कैथरीन एलिजाबेथ मिडिलटन इसकी मालकिन हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
जब से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं, उन्हें लेकर यह कहा जाने लगा है कि वह लंदन में शिफ्ट हो सकते हैं। विराट कोहली वर्ल्ड…
 06 July 2024
हरारे: जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे शुभमन गिल ने इस फॉर्मेट में ओपनिंग इच्छा जताई है। हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की…
 06 July 2024
नई दिल्ली: T20 World Cup 2024 विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जुलाई को मुलाकात की थी। इस दौरान प्लेयर्स के साथ उनकी लंबी बातचीत भी हुई…
 06 July 2024
नई दिल्ली: भारतीय टी20 विश्व कप टीम के हीरोज घर लौट गए हैं। हर किसी का स्वागत दमदार तरीके से किया गया। उत्तर प्रदेश के स्टार मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव जब…
 06 July 2024
मुंबई: हिटमैन रोहित शर्मा आधुनिक युग के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। भारत को 11 साल बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी और ICC खिताब दिलाने के बाद…
 06 July 2024
मुंबई: मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर माहौल बदल गया है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक स्वदेश…
 05 July 2024
नई दिल्ली: महान सचिन तेंदुलकर वैसे तो रिटायरमेंट तक शानदार खेलते रहे, लेकिन वह 1996 से 2004 के बीच जितना खतरनाक थे उतना खतरनाक शायद ही कोई बल्लेबाज होगा। हर गेंदबाज उनसे कांपता…
 05 July 2024
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से सीधे दिल्ली पहुंची। फैंस के साथ जश्न मनाने से पहले रोहित शर्मा की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। पीएम आवास से खिलाड़ियों को आमंत्रण आया…
 05 July 2024
नई दिल्ली: टीम इंडिया की जीत के जश्न में गुरुवार को मुंबई के मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजयी परेड निकाली गई। सड़कों पर ही नहीं बल्कि एक शख्स अपने…
Advt.