शेफाली शाह से तलाक के 26 साल बाद हर्ष छाया बोले- मैं पछताया, खूब चिल्लाया, फिर से डेटिंग करने लगा
Updated on
19-05-2026 12:29 PM
शेफाली शाह की शादी पहले हर्ष छाया से हुई थी। दोनों ने टीवी शो 'हसरतें' में साथ काम किया था और सेट से शुरू हुई ये दोस्ती शादी तक पहुंच गई। साल 1994 में उन्होंने शादी रचा ली करीब 6 साल के बाद 2000 में उन्होंने तलाक ले लिया। हर्ष और शेफाली दोनों ने इस अलगाव को काफी मुश्किल भरा बताया है। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शेफाली के साथ अपने रिश्ते के इसी उठापटक पर बातें कीं और बताया कि कैसे उन्होंने इस सिचुएशन को डील किया था।
अपने तलाक के साथ-साथ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शेफाली से अलग होने के बाद उन्होंने कई बार डेटिंग की। हर्ष छाया ने शेफाली शाह से अपने तलाक पर बताया कि कैसे इस शब्द को एक टैबू के रूप में देखा जाता है, जिसके कारण कई लोग सालों तक शादी के बंधन में फंसे रहते हैं। तलाक पर अपनी बात रखते हुए हर्ष ने बताया कि अलगाव से कैसे निपटा जा सकता है और कहा, 'यह हर किसी के लिए अलग-अलग मामला होता है। हमारा मामला बिल्कुल क्लियर था, मुझे साफ दिख रहा था कि रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर आ गया है जहां से आगे बढ़ना मुश्किल है। जब मुझे बताया गया- मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रह सकती, उससे 8-9 महीने पहले ही मुझे पता था कि ऐसा होने वाला है और मैं इसके लिए तैयार था।'
हर्ष छाया ने कहा- मैं आसानी से विचलित नहीं होता
उन्होंने आगे कहा, 'भले मुझे एहसास था कि क्या हो रहा है, उस समय मैं इसे अपने मेंटल हेल्थ पर हावी नहीं होने देता, इसलिए मैं काम पर, खुद पर ध्यान केंद्रित करता हूं, क्योंकि मैं इसके लिए दिल्ली छोड़कर मुंबई आया था। पर्सनली इससे निपटने का तरीका हर किसी का अलग हो सकता है। सौभाग्य से, मैं उस स्पेस में होता हूं जहां मैं आसानी से विचलित नहीं होता।'
'मैंने 5-6 महीने तक इसे सहा और पछतावा भी रहा'
हर्ष ने आगे कहा, 'ऐसी स्थिति आने पर आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप असहज महसूस कर रहे हैं तो इसे स्वीकार करें और जबरन खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश न करें। मैंने 5-6 महीने तक इसे सहा और पछताया, मैं चिल्लाया और नए रिश्ते बनाने के लिए डेटिंग भी करने लगा। एक दिन मैंने देखा कि जब आप तनाव में होते हैं तो आपके आस-पास के सभी लोग आपकी कहानी सुनने और अपनी बातें रखने के लिए तैयार होते हैं। एक बार मैंने किसी से बात की, हमने एक-दूसरे की प्रॉब्लम पर चर्चा की और बाद में हम डेट पर गए। ऐसा कुछ बार हुआ और मैंने इसे एक नियम बना लिया। मैं 2-3 महीनों में कई डेट्स पर गया। इसमें समय लगता है आपको अपनी बहादुरी दिखाने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।'
'मैं अपने क्लोन के साथ 365 दिन नहीं रह सकता'
हर्ष छाया ने तलाक और उससे जुड़े नेगेटिव मुद्दों पर कहा, 'दो लोग चौबीसों घंटे साथ नहीं रह सकते। मैं अपने क्लोन के साथ 365 दिन नहीं रह सकता। मेरे लिए तलाक कोई बड़ी बात नहीं है बल्कि, अगर होना ही है तो जितनी जल्दी हो जाए उतना अच्छा है ताकि रिश्ता बेवजह खिंचे नहीं। जब हमने फैसला किया तो हमने अपने एप्लिकेशन बैक डेट में दाखिल करवाया। हमने घोषित किया कि हम 6 महीने से अलग रह रहे थे। हमने इस पर तुरंत अमल किया।'
'मुझे करीब आठ महीने से इसका आभास हो रहा था'
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में हर्ष ने कहा था, 'मुझे बहुत दुख हुआ। अलगाव मेरे लिए कोई हैरानी की बात नहीं थी। मुझे करीब आठ महीने से इसका आभास हो रहा था और मैं आज भी इसे व्यावहारिक रूप से देखता हूं। दो लोग मिले, प्यार हुआ, शादी की और अलग हो गए। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता था। मुझे लगा कि अलग हो जाना बेहतर है बजाय इसके कि ऐसी जिंदगी जिएं जिसमें आपको पता ही न हो कि आपकी शादी किस ओर जा रही है। बुरा महसूस करने के बाद, मैं आखिरकार छह महीने में इससे बाहर निकल आया।'
शेफाली शाह ने साल 2000 में निर्देशक विपुल शाह से शादी की
बताते चलें कि हर्ष से अलग होने के बाद, शेफाली शाह ने साल 2000 में निर्देशक विपुल शाह से शादी कर ली। इनकी शादी को अब करीब 25 साल हो चुके हैं और उन्हें दो बेटे हैं - आर्यमन और मौर्य। हर्ष छाया ने शेफाली की शादी के 3 साल बाद 2003 में सुनीता सेनगुप्ता से शादी रचाई।
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं, लेकिन उनकी यह जीत वर्षों की मेहनत का नतीजा है। फिल्मों में राजनीतिक रोल्स से लेकर एक नायक…
पिछले साल मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' जबरदस्त हिट हुई और लोगों का भरपूर प्यार बटोरते हुए अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात स्टार बन गए। हाल ही में नए…
फेमस फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया इस साल अप्रैल में दूसरी बार माता-पिता बने। अपनी बेटी के जन्म के लगभग एक महीने बाद, फिल्म निर्माता ने सोशल मीडिया पर…
नई दिल्ली: 83 साल के अमिताभ बच्चन ने ईरान के होर्मोजगान प्रांत की राजधानी बंदर अब्बास में स्थित एक विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर यह…
थलपति विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने से आम जनता और यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री को भी ढेर सारी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि राज्य विधानसभा चुनाव में…
शाहिद कपूर के भाई और एक्टर ईशान खट्टर अपने सैन्य युग में एंट्री कर चुके हैं! फिल्म 'पिप्पा' में 45वीं कैवेलरी के एक अधिकारी के किरदार को बखूबी निभाने और…
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट से एक दुखद खबर सामने आई है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े एक वर्कर की मौत हो…