Select Date:

1 रुपये की ट्रांजेक्शन स्लिप, 24 करोड़ की कमाई, फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से हुआ महाघोटाला, गोरखपुर में 21 पर FIR

Updated on 23-05-2026 02:19 PM
 गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से डिजिटल फ्रॉड और आर्थिक धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट के जरिए करीब 24 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। आरोप है कि कंपनी के फाउंडर, एजेंट और उनके सहयोगियों ने केवल 1 रुपये का ट्रांजेक्शन कर उसे डिजिटल एडिटिंग के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश दिखाया और इसी आधार पर कंपनी के खातों में हेराफेरी की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी ने लगाया 24 करोड़ की ठगी का आरोप

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रेल विहार फेज-1 निवासी कारोबारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी से जुड़े फाउंडर सोनू जायसवाल और एजेंट शिवम जायसवाल ने सुनियोजित साजिश के तहत करीब 24 करोड़ रुपये का गबन किया। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2023 में कारोबारी संबंध बनने के बाद आरोपियों ने निवेश और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर विश्वास जीतकर आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

1 रुपये भेजकर लाखों का फर्जी निवेश दिखाने का खेल

शिकायत के मुताबिक ठगी का तरीका बेहद शातिराना था। आरोपी कंपनी के बैंक खाते में केवल 1 रुपये ट्रांसफर करते थे। इसके बाद डिजिटल एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से उसी ट्रांजेक्शन का फर्जी UPI स्क्रीनशॉट तैयार किया जाता था, जिसमें रकम लाखों और करोड़ों में दिखाई जाती थी। इन फर्जी स्क्रीनशॉट्स को अकाउंट रिकॉर्ड में लगाकर बड़े निवेश का दावा किया जाता रहा।

इंटरनल ऑडिट में खुला करोड़ों के गबन का राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी का इंटरनल ऑडिट कराया गया। शुरुआती जांच में 4.50 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन संदिग्ध मिले। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कथित घोटाले की रकम बढ़कर 24 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी गई रकम को आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर निजी खातों में डायवर्ट किया।

कोर्ट के आदेश पर 21 लोगों पर केस दर्ज

मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष कोर्ट पहुंचा जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर गुलरिहा थाने में 21 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल, संजू जायसवाल, सुदामा कुशवाहा, राहुल कुमार समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आ सकती हैं और परतें

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह के अनुसार, मामला आर्थिक अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़ा है। पुलिस पूरे ट्रांजेक्शन नेटवर्क, बैंक खातों और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। संभावना है कि जांच में और नाम व वित्तीय लेनदेन सामने आ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2026
 गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से डिजिटल फ्रॉड और आर्थिक धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट के जरिए करीब 24…
 23 May 2026
पटना: बिहार की राजधानी पटना में AI शिखर सम्मेलन के दिन जमकर हंगामा हुआ। बिहार AI शिखर सम्मेलन के दौरान छात्र भी वहां जाना जा रहे थे। लेकिन BPSC TRE…
 23 May 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग,…
 23 May 2026
राजौरी, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। दोरीमल के जंगलों में 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की खबर है।आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिलने…
 23 May 2026
श्रीनगर, अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7…
 21 May 2026
शिमला, हिमाचल हाईकोर्ट ने शिमला की हवाई सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में शिमला की एयर कनेक्टिविटी में कोई रुकावट न आए। कोर्ट ने इसे…
 21 May 2026
शिमला, हिमाचल प्रदेश में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन जिला में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया…
 21 May 2026
कुशीनगर: बिहार के छपरा से लखनऊ के गोमतीनगर आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिरकटी लाश मिलने का मामला सुलझ गया है। सिरकटी लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई थी।…
 21 May 2026
जयपुर/नई दिल्ली/लातूर/पुणे, NEET पेपर लीक में मामले में नए खुलासे हुए हैं। CBI जांच में पता चला है कि महाराष्ट्र के लातूर की RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर 8 एकड़…
Advt.