Select Date:

क्रैश सेफ्टी सिस्‍टम और 310 km की रफ्तार, सीएम योगी के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता AW139 हेलिकॉप्टर

Updated on 09-03-2026 03:54 PM
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार ने मुख्‍यमंत्री की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली की कंपनी लियोनार्डो का अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर खरीदा है। यूपी सरकार के विमानों के बेड़े में यह हेलिकॉप्‍टर हाल ही में शामिल हुआ है। अपनी तमाम खासियतों के चलते यह वीवीआईपी की पहली पसंद बन गया है।

आइए आपको बताते हैं कि अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर की खासियत क्‍या है। यह हेलिकॉप्‍टर एक बार में 12 से 15 लोगों को ले जाने में सक्षम है। यह 310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। यह खराब मौसम और रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है। इमरजेंसी की हालत में भी इस हेलिकॉप्‍टर का बखूबी प्रयोग किया जा सकता है।


डबल इंजन की सुविधा से लैस

अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलीकॉप्टर में डबल इंजन है। इमरजेंसी की स्थिति में दूसरे इंजन का प्रयोग किया जा सकता है। इस हेलिकॉप्‍टर में क्रैश सेफ्टी सिस्‍टम, डिजिटल ग्‍लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी सुविधाएं शामिल हैं जो इसे बेजोड़ बनाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.