गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम के बारे में
- ट्रंप प्रशासन "गोल्डन डोम" नाम की एक व्यापक होमलैंड मिसाइल शील्ड प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 175 बिलियन डॉलर से 185 बिलियन डॉलर के बीच है।
- इसका मकसद जमीन समुद्र, हवा और अंतरिक्ष में AI-संचालित कमांड सिस्टम और इंटरसेप्टर को इंटीग्रेट करना है। जिससे अमेरिका की मिसाइल डिफेंस की क्षमता कई गुना बढ़ने का अनुमान है।
- यह काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक प्रतिक्रियाओं और अंतरिक्ष-आधारित सेंसर को अन्य उभरती तकनीकों के साथ मिलाकर, पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों, नए जमाने के ड्रोन और क्रूज मिसाइलों सहित हवाई खतरों की पूरी रेंज के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगा।
- अमेरिकी गोल्डन डोम प्रोजेक्ट के प्रमुख, स्पेस फोर्स के जनरल माइकल गुएटलीन ने कहा कि लक्ष्य 2028 तक गोल्डन डोम की ऑपरेशनल क्षमता हासिल करना है।
- इसके लिए फंडिंग का एक अनुरोध भी किया गया है, जिसमें निकट भविष्य के लिए 17 बिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि शामिल है। इस कार्यक्रम की कुल अनुमानित लागत 2030 के दशक तक लगभग $185 बिलियन होने का अनुमान है।
