भारत-बांग्लादेश संबंध
बांग्लादेश और भारत के संबंध बीते महीनों में उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। अगस्त, 2024 शेख हसीना की सत्ता जाने और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में भारत और बांग्लादेश में तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। मोहम्मद यूनुस ने खुलेतौर पर पाकिस्तान और चीन से संबंध बेहतर करने को तरजीह दी थी।तारिक रहमान ने भारत समेत सभी पड़ोसियों से बेहतर संबंध रखने की बात रही है। दोनों ओर से इसके लिए प्रयास हुए हैं लेकिन तीस्ता परियोजना और सीमा पर फेसिंग जैसे कुछ मुद्दों को लेकर भारत और बांग्लादेश में तनातनी भी देखी गई है। चीन और पाकिस्तान के ढाका में प्रभाव ने भी भारत की चिंता बढ़ाई है।
