पाकिस्तानी मौलानाओं ने शहबाज सरकार को दी धमकी
पाकिस्तानी के कट्टरपंथी मौलानाओं ने सरकार और सेना पर दबाव को बढ़ा दिया है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर इजरायल को मान्यता दी गई तो पाकिस्तान में जोरदार विरोध प्रदर्शन होंगे। इससे पहले पाकिस्तान के ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को लेकर भी विवाद हुआ था। पाकिस्तान अब चाहता है कि इजरायल को मान्यता देने के बाद होने वाले पूरे विवाद को सऊदी अरब पर डाल दिया जाए।
