कितना मिलता है इंश्योरेंस का पैसा?
EDLI के तहत मिलने वाली राशि कर्मचारी के पिछले 12 महीनों के औसत वेतन पर निर्भर करती है। इसके दो मुख्य हिस्से होते हैं:1. मूल गणना: पिछले 12 महीनों के औसत मासिक वेतन का 35 गुना है। इसके लिए अधिकतम वेतन सीमा 15,000 रुपये तय है। इस हिसाब से अधिकतम 5.25 लाख रुपये बनते हैं।
2. बोनस: पिछले 12 महीनों के औसत पीएफ बैलेंस का 50% है। इसकी अधिकतम सीमा 1.75 लाख रुपये है।
- इन दोनों को मिलाकर अधिकतम 7 लाख रुपये का भुगतान नॉमिनी को किया जा सकता है। अगर किसी का मूल वेतन 15,000 रुपये से अधिक है और पीएफ बैलेंस 3.5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो उनके परिवार को पूरे 7 लाख रुपये मिलने का रास्ता साफ हो जाता है।
