CM विजय के बेटे जेसन संजय ने दिया एक्टिंग में डेब्यू का हिंट! थलपति के फैंस बोले- अभी मजा आएगा ना भिडू
Updated on
17-07-2026 01:32 PM
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन संजय भी डायरेक्शन में डेब्यू करने वाले हैं। 'जन नायकन' जहां 23 जुलाई को आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, वहीं जेसन की फिल्म 'सिग्मा' इसी महीने के आखिर में 31 जुलाई को रिलीज होगी। लेकिन इससे भी दिलचस्प खबर ये है कि जेसन संजय ने भविष्य में एक्टिंग में करियर बनाने के भी संकेत दिए हैं। हालिया इंटरव्यू में उनकी बातें सुन विजय के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।
जेसन संजय जहां एक ओर 'सिग्मा' के साथ डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं, वहीं आनंद विकटन को दिए ताजा इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अल्फोंस पुथरेन ने उन्हें एक रोल के लिए अप्रोच किया था। जेसन बताते हैं कि उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। लेकिन आगे वह एक्टिंग में भी एंट्री कर सकते हैं।
अल्फोंस ने जेसन संजय को ऑफर किया था रोल
जेसन संजय ने कहा, 'जब 'प्रेमम' के एक्टर अल्फोंस ने मुझे एक रोल के लिए अप्रोच किया था, तब मैं सिर्फ 20 साल का था। मैंने वो ऑफर ठुकरा दिया। अभी मेरी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। फिर भी, मैंने भविष्य के लिए यह दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं किया है।'
जेसन संजय बोले- मैं एक्टर बनना चाहता था
'सिग्मा' के प्रमोशनल वीडियो 'सिग्मा स्टाइल' के बारे में जेसन संजय कहते हैं, 'मैं प्रमोशनल गाने में इसलिए नहीं दिखा, क्योंकि मैं एक्टर बनना चाहता था। ये गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा नहीं है, इसलिए मैंने इसे बस मजे के लिए किया। प्रमोशनल गाने का मकसद फिल्म से जुड़े लोगों को इंट्रोड्यूस करना और दर्शकों को फिल्म की थीम और स्टाइल का अंदाजा देना है। इसीलिए मैंने इसमें डांस किया।'
'सिग्मा' के बाद लेंगे करियर को लेकर फैसला
जेसन ने आगे यह भी कहा, 'जब आप डायरेक्टर होते हैं और सेट पर एक्टर्स को कोई सीन समझाते हैं... तो मुझमें भी एक एक्टर होता है। अभी किसी भी चीज से ज्यादा मेरे ऊपर 'सिग्मा' को रिलीज करने और उसे सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा पूरा ध्यान इसी पर है। फिल्म रिलीज होने के बाद ही मैं सोचूंगा कि मुझे एक्टिंग करनी है या डायरेक्शन जारी रखना है।'
फैंस बोले- थलपति की तरह जेसन भी सुपरस्टार बनेंगे
हालांकि, जेसन संजय के इस हिंट के बाद विजय के फैंस बड़े खुश हैं। एक ने लिखा है, 'थलपति अब फिल्में नहीं करेंगे। लेकिन जेसन संजय उनकी ही छाप हैं, उन्हें पर्दे पर एक्टिंग करते हुए देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।' एक दूसरे फैन ने लिखा है, 'अभी मजा आएगा ना भिडू, जेसन भी अपने पिता की तरह थलपति बनेंगे।' एक तीसरे फैन ने कहा, 'यह शानदार होगा, जेसन को शुभकामनाएं, उम्मीद है वो भी पिता की तरह सुपरस्टार बनेंगे।'
'जन नायकन' के कारण बदल सकती है 'सिग्मा' की रिलीज डेट
जानकारी के लिए बता दें कि 'सिग्मा' को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसमें संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला लीड रोल में हैं। फिल्म अभी 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है, हालांकि खबरों के मुताबिक इस फिल्म को अगस्त तक टाला जा सकता है। ऐसा विजय की 6 महीने से अटकी फिल्म 'जन नायकन' की 23 जुलाई को रिलीज के कारण किया जा रहा है।
'जन नायकन' 23 जुलाई 2026 को रही रिलीज
दूसरी ओर, एच. विनोद के डायरेक्शन में बनी 'जन नायकन' छह महीने तक सेंसर बोर्ड से विवाद के कारण अटकी हुई थी। अब यह फिल्म 23 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में थलपति विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी हैं। यह फिल्म पहले जनवरी में पोंगल पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन CBFC एग्जामिनिंग कमेटी के एक सदस्य की शिकायत के बाद इसे रिवाजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया था। मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा, जहां लंबी लड़ाई से थककर मेकर्स ने केस वापस ले लिया। इस बीच विजय और उनकी पार्टी TVK ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…