Select Date:

सीएमआर ग्रीन IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, मुनाफावसूली भी हो गई शुरू

Updated on 10-06-2026 03:05 PM
नई दिल्ली: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज ( CMR Green Technologies ) आईपीओ की बुधवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई। कंपनी के शेयरों ने अपने आईपीओ (IPO) इश्यू प्राइस के मुकाबले 43% के तगड़े प्रीमियम के साथ बाजार में शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी का शेयर 192 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 275.40 रुपये पर ओपन हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसकी लिस्टिंग 268 रुपये पर हुई, जो आईपीओ प्राइस से 40% ज्यादा है। हालांकि बाद में निवेशकों ने मुनाफावसूली भी शुरू कर दी, जिससे इसकी कीमत में 8% से ज्यादा तक की गिरावट आ गई।

IPO को मिला था बंपर सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह कुल 127.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसने इसे इस साल के सबसे लोकप्रिय पब्लिक इश्यूज में से एक बना दिया।
क्यूआईबी कैटेगरी: संस्थागत निवेशकों ने इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और यह हिस्सा 270.46 गुना भरा।
एनआईआई कैटेगरी: गैर-संस्थागत निवेशकों का सेगमेंट 172.35 गुना बुक हुआ।
रिटेल कैटेगरी: खुदरा निवेशकों के हिस्से को 27.08 गुना बोलियां मिलीं।

लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली शुरू

धमाकेदार लिस्टिंग के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली भी शुरू कर दी। देखते ही देखते इसमें 8 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट आ गई। 275.40 रुपये के मुकाबले यह शेयर सुबह 10:10 बजे तक 8 फीसदी से ज्यादा गिरकर 251.40 रुपये तक आ गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
 13 June 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में 37 साल पुराना एक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला 1989 में शेयरों के ट्रांसफर से जुड़ा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की शुक्रवार को अमेरिकी शेयर मार्केट में नैस्डैक पर ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग हुई। इसके बाद मस्क आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई के मोगावीरा सहकारी बैंक की खराब होती वित्तीय स्थिति को देखते हुए उस पर कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। बैंक के…
 13 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट दिखी है। पिछले सप्ताह इसमें $711 million की गिरावट हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $938 million की बढ़ोतरी हुई…
Advt.