Select Date:

कलेक्टर अमित कुमार ने किया छिंदगढ़ और तोंगपाल का सघन दौरा

Updated on 17-07-2026 12:39 PM

सुकमा। जिला प्रशासन सुकमा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर  अमित कुमार ने बुधवार को जिला सीईओ के साथ छिंदगढ़ विकासखंड का सघन दौरा किया। इस संवेदनशील और औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मैदानी स्तर पर चल रही शासकीय योजनाओं की समीक्षा करना, व्यवस्थाओं में सुधार लाना और आम जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर व गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

   अपने दौरे की शुरुआत में कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। छिंदगढ़ विकासखंड मुख्यालय स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे पूरी तरह व्यवस्थित करने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय युवाओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके। इसके बाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ से प्रतिदिन के टीकाकरण की जानकारी ली, वैक्सीन का बारीकी से निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को भवन की छत की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के कड़े निर्देश दिए ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।

    महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशासन के मानवीय और सहयोगी चेहरे की एक सुंदर झलक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर के निरीक्षण के दौरान देखने को मिली। कलेक्टर ने केंद्र में कार्यरत स्व सहायता समूह की दीदियों के कार्यों की न सिर्फ खुले दिल से सराहना की, बल्कि उनके काम को आसान बनाने के लिए एक बड़ा संवेदनशील फैसला भी लिया। दीदियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कलेक्टर ने कचरा कलेक्शन के कार्य को गति देने के लिए समूह को एक श्छोटा हाथीश् (मालवाहक वाहन) प्रदान करने की घोषणा की, जिससे महिलाओं में भारी उत्साह है।

   दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर ने बुनियादी प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से नवीन एसडीएम कार्यालय भवन छिंदगढ़ और नवीन तहसील कार्यालय तोंगपाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की बात दोहराते हुए एसडीएम कार्यालय की छत की वाटरप्रूफिंग करने और पुराने दरवाजों को बदलने के निर्देश दिए। वहीं, तोंगपाल के नवीन तहसील भवन में सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्रीवाल निर्माण करने और बरामदे में चारों तरफ बेहतरीन टाइल्स लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस पूरे दौरे के दौरान एसडीएम छिंदगढ़  विजय प्रताप खेस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  आरके सिंह, जनपद सीईओ  पीके गुप्ता सहित तमाम आला अधिकारी मुस्तैद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
सुकमा। सुकमा जिले के जनपद पंचायत छिंदगढ़ के सभाकक्ष में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत एक दिवसीय परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर …
 17 July 2026
सुकमा। जिला प्रशासन सुकमा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर …
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच साबित हो रही है। जिले के ग्राम हीरानार के तेलगा पारा वार्ड…
 17 July 2026
राजनांदगांव। जिले में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत अब भी बनी हुई है। पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य होने के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम पंचायत हिरोली, कड़मपाल एवं मदाडी का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  एम. भार्गव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का क्षेत्रीय निरीक्षण कर…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। आज जिले के सेवानिवृत्त होने वाले चार शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह कार्यक्रम में कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित…
 17 July 2026
दंतेवाड़ा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), द्वारा ’’ए-हेल्प’’ ( पशुधन स्वास्थ्य एवं पशुधन उत्पादन विस्तार हेतु मान्यता प्राप्त अभिकर्ता) अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण…
 17 July 2026
भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए गुरुवार को महत्वपूर्ण…
Advt.