दादा की डायरी में होता है हर गेंद का हिसाब, खेल चुका 578 रनों की पारी, अब IPL में ले रहा बॉलर्स की खबर
Updated on
19-04-2025 02:00 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी को 14वें में 96 रनों का लक्ष्य मिला था। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी और 8 ओवर में 54 के स्कोर पर पंजाब के 4 विकेट गिर चुके थे। नेहाल वढेरा के साथ शशांक सिंह क्रीज पर थे। शशांक के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे लेकिन नेहाल ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। लेग स्पिनर सुयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार पर अटैक किया और अपनी टीम को 11 गेंद रहते जीत दिला दी। 19 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।
578 रनों की पारी खेल चुके नेहाल वढेरा
नेहाल वढेरा भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं लेकिन पहली बार चर्चा में 2022 में आए। उन्होंने पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में 578 रनों की पारी खेली थी। लुधियाना की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ये रन भटिंडा अंडर-23 के खिलाफ बनाए ते। उस समय वढेरा 21 साल के थे। 414 गेंदों की अपनी इस पारी में उन्होंने 42 चौके और 37 छक्के मारे थे। वह इस दौरान पंजाब क्रिकेट के किसी भी मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गए।
मुंबई इंडियंस ने पहली बार खरीदा था
नेहाल वढेरा को पहली बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने मौका दिया था। 2023 में फ्रेंचाइजी 20 लाख रुपये में उन्हें खरीदा था। तब अपने पहले सीजन में उन्होंने 27 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए थे। 2024 में उन्हें सिर्फ 6 मैचों में मौका मिला। आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 6 मैचों में वह पंजाब के लिए 46 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बना चुके हैं।
क्रिकेटर बनाने में दादा का रोल अहम
नेहाल वढेरा को क्रिकेटर बनाने में उनका दादा मेघनाज वढेरा ने अहम भूमिका निभाई थी। वह नेहाल का कोई भी मुकाबला मिस नहीं करते। वह नेहाल की हर पारी का हिसाब रखा करते थे। अपनी डायरी में वह सब कुछ करते थे। नेहाल के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा था- ये मेरे पिताजी की जिंदगी का हिस्सा सा बन गया है। वो नेहल के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। वो उसकी बैटिंग से जुड़ी हर जानकारी डायरी में नोट करते हैं। उसके शॉट्स, वो कैसे आउट हुआ, सबकुछ। वो एक्सपर्ट नहीं हैं लेकिन वो नेहल के फैन हैं और शाम को दोनों बैठकर इस पर बात भी करते हैं।
रणजी के डेब्यू में ठोका था शतक
नेहाल वढेरा युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। युवी की तरह ही वह मध्यक्रम में बैटिंग करते हैं। मुंबई ने जब नेहाल को खरीदा था तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया था। जनवरी 2023 में नेहाल का रणजी डेब्यू हुआ और पहले ही मैच में उन्होंने गुजरात के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली। दो मैच बाद मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 214 रन ठोक दिए थे।
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी को 14वें में 96 रनों का लक्ष्य मिला था। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी और 8…
बेंगलुरु: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हताश थे। आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी बहुत ही…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में कोई बल्लेबाज ओपनिंग करने उतरता है तो उससे क्या उम्मीद होती है? वह टीम को तेज शुरुआत देगा। गेंदबाजों पर अटैक करके अपनी टीम का दबदबा…
कराची: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं हसन अली। पिछले साल टी20 विश्व कप खेला गया था। हसन अली आखिरी बार उस टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड दौरे पर पाकिस्तान के लिए खेले थे।…
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 7 मैचों में दो जीत के साथ संजू सैमसन की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर चल रही है।…
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के पहले सीजन से हर बाद प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर आती है। इसके बाद भी यह टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद राहुल द्रविड़ और सैमसन के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सुपर ओवर की चर्चा…
बेंगलुरु: आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट चाहिए था। किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो मैच फिनिश करें। मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ 25…
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई…