दिल्ली-NCR में गर्मी से छूटेंगे पसीने, देश के किन हिस्सों में होगी बारिश? जानिए वेदर अपडेट
Updated on
05-10-2024 01:46 PM
अक्टूबर के महीने में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी सता रही है। तेज धूप के चलते लोगों का पसीना निकल रहा है। दशहरे तक दिल्ली का तापमान बढ़ने के आसार हैं। उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
शुक्रवार दोपहर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इसके बाद 6 से 10 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री रह सकता है। 8 और 9 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
कब होगा ठंड अहसास?
इस बार भी अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से ठंडक का हल्का एहसास शुरू हो जाएगा। दिल्ली और इसके आसपास कोई मौसमी सिस्टम नहीं है। इसी वजह से मौसम गर्म है। इस समय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। हल्की हवा चलेगी और देर शाम और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी।
उत्तर भारत में आज तेज धूप निकलेगी
यूपी समेत कई राज्यों से मानसून जा चुका है और अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। शनिवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यूपी के अलावा, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मानसून विदा हो गया है। इन राज्यों में भी शनिवार को गर्मी और तेज धूप रहेगी। अक्टूबर में इतनी गर्मी हैरान करने वाली है, क्योंकि अक्टूबर में आमतौर पर हल्की ठंडक होती है। इस गर्मी से बचने के लिए उत्तर भारत के लोग अभी भी AC चला रहे हैं।
बंगाल में भारी बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल में इस हफ्ते भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश हो सकती है, और कुछ स्थानों पर तो बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण बंगाल के जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जैसे पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह खुली अदालतों में हाई कोर्ट के अपने ही आदेशों को कैंसिल किए जाने के मुद्दे पर कानून बनाएगा। कोर्ट के सामने…
नई दिल्ली: देश में डिजिटल क्रांति ने जहां लोगों का काम सुविधाजनक बनाया है तो वहीं दूसरी ओर इससे खतरे भी बढ़े हैं। इस खास सुविधा के बाद साइबर अपराधियों के…
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर नौ साल में पहली बार पाकिस्तान जाने वाले हैं। वो 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाली SCO की बैठक में भारत का…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के आस-पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत ने मंदिर के पास मुसलमानों की संपत्तियों को गिराए…
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-यासीन (जेकेएलएफ-वाई) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने UAPA ट्रिब्यूनल को एक हलफनामा सौंपा है। इस हलफनामे में मलिक ने बताया कि उसने 30 साल पहले ही हथियार…
नई दिल्ली : इजरायल का लेबनान पर ग्राउंड अटैक जारी है और ग्राउंड जीरो पर भारतीय सैनिक भी मौजूद हैं। ये भारतीय सैनिक यूएन पीसकीपिंग मिशन का हिस्सा हैं। गुरुवार को UNIFIL (यूनाइटेड नेशंस…
इंदौर। दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर प्रदेशों में मानसून ने अलविदा कह दिया है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। मौसम…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM कोई ठोस कदम नहीं…