मनाने की कोशिश
जगदीशन ने कहा कि बैंक में समस्या वाली कोई बात नहीं है और मैनेजमेंट ने विश्वास जताया कि समय के साथ बैंक अपनी प्रतिष्ठा को हुए नुकसान की भरपाई कर लेगा। जगदीशन ने कहा, ‘बोर्ड के हर सदस्य ने चक्रवर्ती को अपना इस्तीफा वापस लेने या चिंताओं को विस्तार से समझाने की कोशिश की ताकि उनका समाधान किया जा सके, लेकिन वह नहीं माने।'जगदीशन ने कहा कि पत्र में इस्तेमाल की गई भाषा को कुछ हद तक बदलने की कोशिश भी की गई थी। उन्होंने संकेत दिया कि इसमें सफलता न मिलने के कारण आरबीआई को जानकारी दी गई और नियामक ने तत्परता दिखाते हुए केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दी।
