आईपीएल में आज गुजरात और हैदराबाद का मुकाबला, जो जीतेगा वो टेबल में शीर्ष पर आ जाएगा
Updated on
12-05-2026 01:40 PM
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है। प्लेऑफ की दौड़ को ध्यान में रखते हुए दोनों टीम के लिए यह मैच महत्वपूर्ण होगा।
तीसरे स्थान पर है गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने सत्र की खराब शुरुआत से उबरते हुए कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं। इनमें पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर 77 रन की जीत भी शामिल है, जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस जीत से गुजरात की स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आ रही है। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स और टाइटंस सभी के समान 14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है।
हैदराबाद ने सही समय पर हासिल की लय
सनराइजर्स ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में पर 33 रन की जीत में उसने अपनी बल्लेबाजी ताकत का शानदार नमूना पेश किया। उसने इस मैच में चार विकेट पर 235 रन बनाए लेकिन प्लेऑफ की दौड़ काफी कड़ी है और इसलिए वह किसी तरह के मुगालते में नहीं रह सकता।
जहां तक टाइटंस का सवाल है तो उसकी टीम बेहद संतुलित है। उसकी बल्लेबाजी कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में मजबूती प्रदान की है और पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर बीच के ओवरों में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। इससे उसकी टीम बड़ा स्कोर बनाने या बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है।टाइटंस की गेंदबाजी भी उतनी ही दमदार है, जिसमें मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा की तेज गति और विकेट लेने की क्षमता के साथ-साथ राशिद खान का नियंत्रण और बीच के ओवरों में मैच का रुख बदलने वाली गेंदबाजी का शानदार संयोजन है।
हैदराबाद के बल्लेबाज बन सकते हैं गुजरात के लिए चिंता का विषय
सनराइजर्स ने एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उसके चोटी के चार बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण उसने इस सत्र में लगातार 200 से अधिक रन बनाए हैं। टाइटंस के गेंदबाजों के लिए सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा।
सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण भी कप्तान पैट कमिंस के आक्रामक दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जो चोट के कारण सत्र के शुरू में नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लगभग हर मैच में उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लेकर या अनुशासित गेंदबाजी से रन प्रवाह रोककर अपना प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने अब तक 16 विकेट लिए हैं।सनराइजर्स के लिए चिंता का विषय शीर्ष क्रम के नहीं चल पाने के बाद मध्य क्रम का अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाना है। इसके अलावा उसकी फील्डिंग भी बहुत अच्छी नहीं रही है।
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
धर्मशाला: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला हार गई है। पहले 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने…
नई दिल्ली: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में समरसेट और ग्लैमोर्गन के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को ठहाके लगाने…
नई दिल्ली: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते…
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की नई सरकार ने उस विवादास्पद फैसले की जांच के लिए एक उच्च…
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…