रश्मिका और कृति से कितना ज्यादा चार्ज कर रहे शाहिद कपूर
Updated on
14-03-2026 01:45 PM
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया। फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। कृति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक जारी किया। इसमें तीनों स्टार्स की पहली झलक देखने को मिल रही है। मगर क्या जानते हैं कि किसे सबसे ज्यादा फीस मिल रही है? आइए बताते हैं।
दरअसल, फिल्म 'कॉकटेल 2' के फर्स्ट पोस्टर के साथ इसके टीजर का भी ऐलान किया गया। बताया गया कि वह 18 मार्च को थिएटर्स में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग इटली के सिसिली और दिल्ली व उत्तर भारत के कई स्थानों जैसे छतरपुर, गुरुग्राम और दक्षिण दिल्ली में हुई है। इसकी जानकारी कृति सेनन ने खुद दी थी। उन्होंने इटली शेड्यूल रैपअप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जिसमें शाहिद कपूर एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। यह एक लव ट्राइएंगल होगी।
'कॉकटेल 2' के कास्ट की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर ने फिल्म के लिए करीब 35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं क-ति सेनन और रश्मिका मंदाना को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ऐसे में दोनों की कमाई में 57.14% का अंतर देखने को मिल रहा है। जैसा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि इंडस्ट्री में जेंडर पे-गैप है, वो सही है क्योंकि फिल्मों में हीरो को हीरोइन से कई गुना ज्यादा भुगतान किया जाता है।
'कॉकटेल 2' का 4 फिल्मों से क्लैश
ये फिल्म 19 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। जिसके आगे-पीछे कई बड़ी मूवीज आएंगी। 4 जून को यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स', 12 जून को वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' आएगी। फिर 26 जून को अक्षय कुमार की 'वेलकम टू जंगल' बड़े पर्दे पर उतरेगी। ऐसे में जून महीना काफी क्लैश भरा होगा।
'कॉकटेल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वर्ल्डवाइड इसने 121.78 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में इसने 71.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में किया था। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 96.17 करोड़ रुपये था और ओवरसीज कमाई 25.61 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। और इसका बजट 30-45 करोड़ रुपये था।
'कॉकटेल' की कास्ट
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया था। फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म डायना की डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म दोस्ती, प्यार और जटिल रिश्तों की कहानी थी, जो लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी थी।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…