आम आदमी पर क्या होगा असर?
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी केवल पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहती, इसका असर पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है:- माल ढुलाई महंगी हो जाएगी। इससे फल, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे।
- कैब, ऑटो और हवाई किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।
- LPG और पेट्रोल के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ेगा।
मोदी ने की ईंधन बचाने की अपील
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और वर्क-फ्रॉम-होम अपनाने जैसी अपील की थी।देश अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल और लगभग 60% एलपीजी आयात करता है। युद्ध के चलते आयात महंगा हो गया है। युद्ध शुरू होने से पहले कच्चा तेल 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब था, लेकिन मार्च में यह 120 डॉलर की ओर बढ़ गया। अब काफी समय से 100 डॉलर के ऊपर है।
