आखिर क्या थी इस सामूहिक आत्मघाती कदम की वजह?
इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अब तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। शुरुआती कयासों में इसे गृहक्लेश या मानसिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।जांच के बिंदु: पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या बलवीर किसी वित्तीय संकट या किसी बाहरी दबाव में था।
गांव में मातम: किशनपुर गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
