'मक्का समझौते के बाद और मजबूत होंगे भारत-इजरायल संबंध', इजरायली एक्सपर्ट की भविष्यवाणी
Updated on
10-08-2026 01:58 PM
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे। दरअसल पिछले हफ्ते गुरुवार को एक ऐसी घटना घटी जो अचानक से घटती दिखी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उनके पास प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया था और दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के मौजूदा हालातों पर बात की गई है।
पीएम मोदी ने ये भी लिखा 'हमने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के अलग-अलग पहलुओं पर हुई प्रगति की समीक्षा की जो लगातार और मजबूत होती जा रही है।' मोदी ने यह मैसेज अंग्रेजी और हिब्रू में पोस्ट किया और नेतन्याहू ने इसे रीपोस्ट किया। इजरायल के जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट हर्ब कीनोन जो देश के प्रमुख अखबार जेरूशलम पोस्ट के एनालिस्ट हैं उन्होंने एक लेख में लिखा है कि 'मक्का समझौते के बाद एक बाद जो साफ नजर आती है वो ये है कि भारत और इजरायल के संबंध और मजबूत होंगे।'
मक्का समझौते से एक दिन पहले मोदी-नेतन्याहू में बातचीत
हर्ब कीनोन ने लिखा है कि पीएम मोदी और नेतन्याहू में अचानक टेलीफोन पर क्यों बात हुई होगी वो अगले दिन समझ में आ गई जब शुक्रवार को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने आपसी रक्षा के लिए एक बड़ा समझौता किया। इसे 'मक्का पैक्ट' कहा गया क्योंकि इसे मक्का शहर में ही अंतिम रूप दिया गया था। इसीलिए यह सोचना मुश्किल है कि नेतन्याहू और मोदी की बातचीत में इस समझौते पर चर्चा नहीं हुई होगी। भले ही जनता ने शुक्रवार को ही इस समझौते पर हस्ताक्षर होते देखे लेकिन यरूशलेम और नई दिल्ली को निश्चित रूप से पता रहा होगा कि क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है
हर्ब कीनोन ने अपने लेख में लिखा है कि वर्षों से वाशिंगटन ने अमेरिका के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे का विजन आगे बढ़ाया जिसमें इजरायल को सऊदी अरब और अन्य व्यावहारिक अरब देशों के साथ जोड़ने की बात थी। लेकिन मक्का में ऐसा नहीं हुआ और मोदी और नेतन्याहू निश्चित रूप से एक बहुत ही अलग त्रिपक्षीय गठबंधन के नतीजों पर चर्चा कर रहे थे। मोदी ने जिस एक बड़े नतीजे का जिक्र किया वह था 'भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर प्रगति।'
उन्होंने लिखा है कि 'मक्का में हुई घोषणा निश्चित रूप से उस साझेदारी को पूरी गति से आगे बढ़ाने में मदद करेगी। दुनिया ऐसे ही काम करती है। कार्यों से प्रतिक्रियाएं होती हैं जो बदले में नई व्यवस्थाओं को जन्म देती हैं।'
पाकिस्तान, सऊदी, तुर्की डिफेंस पैक्ट के दूरगामी होंगे असर
शुक्रवार को इस समझौते पर दस्तखत होने के बाद जिसकी पुष्टि करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसमें NATO जैसा 'आर्टिकल 5' क्लॉज शामिल है जिसका मतलब है कि किसी एक पर हमला सभी पर हमला माना जाएगा, 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने इस पल का सटीक वर्णन करते हुए लिखा है 'जब कोई महाशक्ति लड़खड़ाती है तो क्षेत्रीय ताकतें अपने लिए इंतजाम करने लगती हैं।' इसके कहने का मतलब है कि अमेरिका लड़खड़ा रहा है और मध्य पूर्व के देश अपनी सुरक्षा के लिए नये इंतजाम कर रहे हैं।
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…