'हसीना कार्ड खेलना बंद करे भारत', BRICS समिट के लिए दिल्ली नहीं आएंगे तारिक रहमान! गुस्से में बांग्लादेशी गृहमंत्री
Updated on
12-08-2026 03:45 PM
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को न्योता भेजा है। बांग्लादेश सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा है। ढाका का कहना है कि तारिक के दिल्ली दौरे पर फिलहाल विचार हो रहा है। दूसरी ओर ढाका की सत्ता के करीबी सूत्रों का दावा है कि तारिक ने दिल्ली नहीं जाने पर फैसला ले लिया है। ढाका में शेख हसीना को दिल्ली से मिल रहे 'समर्थन' पर नाराजगी है। बांग्लादेश के गृह मंत्री ने एक सख्त बयान में कहा है कि भारत को 'हसीना कार्ड' खेलना बंद करना पड़ेगा।
प्रोथोमोलो की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में शेख हसीना को पत्रकारों से सीधे बात करने का मौका मिलने के बाद बांग्लादेश-भारत संबंधों में नया तनाव पैदा हुआ है। इस माहौल में यह तकरीबन तय हो गया है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल नहीं होंगे।
जुलाई में भेजा गया था न्योता
बांग्लादेश सरकार के कई उच्च-स्तरीय सूत्रों ने प्रोथोमोलो को बताया कि हाल की घटनाओं के बाद रहमान के ब्रिक्स आउटरीच सत्र में शामिल होने की संभावना अब खत्म हो गई है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक (BIMSTEC) के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर तारिक रहमान को इस सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।
तारिक रहमान को 14 जुलाई को ढाका में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय को भेजे गए राजनयिक पत्र के जरिए न्योता दिया गया था। बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी के देशों का क्षेत्रीय संगठन है। ब्रिक्स के आउटरीच सत्र में आमतौर पर चुने हुए गैर-सदस्य देशों और क्षेत्रीय संगठनों के नेताओं को न्योता दिया जाता है।
हसीना पर भड़की तारिक सरकार
बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने भारत को शेख हसीना की दिल्ली से राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सख्त रुख दिखाया है। अहमद ने कहा कि अगर दिल्ली शेख हसीना को भारतीय जमीन से राजनीतिक गतिविधियां करने की इजाजत देता है तो फिर उसे बांग्लादेश के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखने पर फिर से सोचना होगा।
बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'बांग्लादेश, नई दिल्ली के उस फैसले से नाराज है, जिसमें भगोड़ी और नरसंहार की दोषी शेख हसीना को दिल्ली में मीडिया से सीधे बात करने की अनुमति दी गई। हसीना और उनके सहयोगियों ने बांग्लादेश और वहां के लोगों के खिलाफ जहरीली बातें कहीं, जिससे लोगों को निशाना हुई है।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…