भारतीत वाणिज्य दूतावास से मांगी मदद
भाया ने दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि इस घटना ने नाविक समुदाय और मृतक के परिवार के सदस्यों के बीच भारी डर और दुख पैदा कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी परिस्थितियों में एक निर्दोष भारीय नाविक की मौत अत्यंत दुखद है और इस पर संबंधित अधिकारियों का तत्काल ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।भाया ने दुबई स्थित भारतीय मिशन को पत्र लिखकर केर के अंतिम संस्कार के लिए सहायता मांगी है। उन्होंने बताया कि जहाज पर सभी सदस्य भारतीय थे। मारे गए सेलर केर द्वारका के जाम सलाया कस्बे के रहने वाले थे और बुधवार को दुबई से जहाज पर सवार हुए थे।
