Select Date:

रेकॉर्ड पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लेकिन इन तीन देशों का खजाना है हमसे बड़ा

Updated on 05-10-2024 12:08 PM
नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 12.6 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई थी। वीकली ग्रोथ के हिसाब से देखें तो यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में अब तक की पांचवीं बड़ी बढ़ोतरी है। शुक्रवार को आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 704.8 अरब डॉलर होने का अनुमान है। चीन, जापान और स्विटजरलैंड के बाद भारत इस मुकाम पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। चीन का विदेशी मुद्रा भंडार तो भारत से करीब पांच गुना है।

अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन फॉरेक्स रिजर्व के मामले में दूर-दूर तक कोई चीन के आसपास नहीं है। साल की पहली तिमाही में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 3500 अरब डॉलर था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जापान है। उसका फॉरेक्स रिजर्व करीब 1,300 अरब डॉलर है। यूरोप का छोटा सा देश स्विट्जरलैंड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस देश के पास करीब 900 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। गोल्ड रिजर्व के मामले में अमेरिका सबसे आगे है। अमेरिका के सरकारी खजाने में करीब 8,133 टन सोना जमा है।

दास के कार्यकाल में रेकॉर्ड उछाल


भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक उछाल अगस्त 2021 में आई थी। तब यह 16.6 अरब डॉलर बढ़ा था। मार्च 2024 से विदेशी मुद्रा भंडार में 58.4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है जबकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 117.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल में भारत के विदेशी भंडार में अब तक की सबसे तेज मासिक वृद्धि हुई है। 70 महीनों की अवधि में यह $4.2 अरब प्रति माह रही। उनके कार्यभार संभालने के बाद से इसमें $298 अरब की तेजी आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
नई दिल्ली: जब भी हम बच्चों के जूते लेने जाते हैं तो सबसे बड़ी समस्या साइज को लेकर होती है। बढ़ती उम्र के बच्चों के साथ यह समस्या ज्यादा होती है।…
 05 October 2024
डॉ. समीर पारिख और कामना छिब्बरआम तौर पर किसी सामान्य व्यक्ति का सबसे ज्यादा समय वर्कप्लेस पर ही बीतता है। स्वाभाविक ही वर्कप्लेस का बिगड़ा माहौल बड़ी संख्या में लोगों…
 05 October 2024
नई दिल्ली: शाकाहारी थाली की कीमत सितंबर में पिछले साल के मुकाबले 11% बढ़ गई, जबकि मांसाहारी थाली 2% सस्ती हुई है। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी…
 05 October 2024
नई दिल्ली: कोरोना काल बीतने बाद से ही मकानों की कीमत (House Cost) में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। दिल्‍ली एनसीआर में तो मकानों की कीमतें लगातार चढ़ ही रही…
 05 October 2024
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि देश में प्रति व्यक्ति आय अगले पांच साल में दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 12.6 अरब डॉलर की…
 04 October 2024
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गुरुवार को इस साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। मिडिल ईस्ट में मचे तनाव के कारण शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स में…
 04 October 2024
नई दिल्ली: पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद काफी लोग बिजनस या जॉब के लिए अपने घर से दूर चले जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो अपने घर रहकर ही…
 04 October 2024
नई दिल्ली: साउथ कोरिया की ऑटो कंपनी Hyundai की Hyundai Motor India का 25,000 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 अक्टूबर को आ सकता है। मामले से जुड़े लोगों ने गुरुवार को…
Advt.