Select Date:

महुआ बोलीं-NCW चीफ बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं:बाद में पोस्ट हटाई

Updated on 06-07-2024 12:37 PM

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर केस दर्ज करने की मांग की है। मामला महुआ मोइत्रा के एक अपमानजनक बयान से जुड़ा है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, 4 जुलाई को NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा उत्तर प्रदेश में हाथरस हादसे की जगह पहुंची थीं। इस पर महुआ ने X पर लिखा- 'वे अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं।' हालांकि, बाद में महुआ ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

जिस पोस्ट में ये कमेंट किया गया था, उसमें एक फोटो भी थी। इसमें NCW चेयरपर्सन की पीछे छाता लेकर एक व्यक्ति चल रहा था।

'महुआ ने महिला के सम्मान का उल्लंघन किया'
NCW ने अपने X पर लिखा- TMC सांसद ने जो लिखा, वह किसी महिला के सम्मान का उल्लंघन है। हम इसकी निंदा करते हैं और महुआ मोइत्रा पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। महुआ पर तीन दिन के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए। इस बारे में हमने लोकसभा स्पीकर को भी पत्र लिखा है।

'नादिया आइए और गिरफ्तार कर लीजिए'
NCW के पोस्ट पर महुआ ने X पर लिखा- दिल्ली पुलिस, जल्दी कार्रवाई कीजिए। मैं नादिया (पश्चिम बंगाल) में हूं। अगर जरूरत हो तो तीन दिन में गिरफ्तार कर लीजिए।

महुआ ने रेखा शर्मा पर ये तंज भी कसा कि मैं अपना छाता संभाल सकती हूं। ये भी लिखा कि दिल्ली पुलिस को नए नियमों के तहत कुछ अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज करना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
 अक्टूबर के महीने में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी सता रही है। तेज धूप के चलते लोगों का पसीना निकल रहा है। दशहरे तक दिल्ली का तापमान बढ़ने के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह खुली अदालतों में हाई कोर्ट के अपने ही आदेशों को कैंसिल किए जाने के मुद्दे पर कानून बनाएगा। कोर्ट के सामने…
 05 October 2024
नई दिल्ली: देश में डिजिटल क्रांति ने जहां लोगों का काम सुविधाजनक बनाया है तो वहीं दूसरी ओर इससे खतरे भी बढ़े हैं। इस खास सुविधा के बाद साइबर अपराधियों के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर नौ साल में पहली बार पाकिस्तान जाने वाले हैं। वो 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाली SCO की बैठक में भारत का…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के आस-पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत ने मंदिर के पास मुसलमानों की संपत्तियों को गिराए…
 05 October 2024
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-यासीन (जेकेएलएफ-वाई) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने UAPA ट्रिब्यूनल को एक हलफनामा सौंपा है। इस हलफनामे में मलिक ने बताया कि उसने 30 साल पहले ही हथियार…
 04 October 2024
नई दिल्ली : इजरायल का लेबनान पर ग्राउंड अटैक जारी है और ग्राउंड जीरो पर भारतीय सैनिक भी मौजूद हैं। ये भारतीय सैनिक यूएन पीसकीपिंग मिशन का हिस्सा हैं। गुरुवार को UNIFIL (यूनाइटेड नेशंस…
 04 October 2024
 इंदौर।  दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर प्रदेशों में मानसून ने अलविदा कह दिया है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। मौसम…
 04 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM कोई ठोस कदम नहीं…
Advt.