ममता कुलकर्णी का बदला हुलिया, दोस्तों संग गोवा की सैर पर, लोग बोले- चंदन-टीका, गेरूआ वस्त्र कहां गया?
Updated on
19-03-2026 01:10 PM
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए। दरअसल ममला ने भी अपने उस अवतार से ब्रेक ले लिया है। वो अपने दोस्तों के साथ इस वक्त गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं जहां एक बार फिर से वो अपने पुराने लुक में दिख रही हैं। इस वकेशन मोड के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं।
ममता कुलकर्णी इस वक्त भगवा वस्त्रों में बिल्कुल नहीं दिख रहीं। अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा वाले ट्रिप पर हैं जिसमें ममता अपने पुराने अवतार में दिख रही हैं। हाल ही में ममता टीवी शो पर भी नजर आई थीं। करीब 25 साल बाद कमबैक करते हुए ममता कुलकर्णी पिछले दिनों 'लाफ्टर शेफ 3' के सेट पर दिखी थीं। खैर, अब ममता का नया अंदाज सोशल मीडिया पर देखकर कई लोग हैरान दिख रहे हैं।
ममता ने गोवा ट्रिप जर्नी की कई झलकियां शेयर की
उन्होंने सोशल मीडिया पर गोवा ट्रिप जर्नी की कई झलकियां शेयर की हैं। इनमें वो अपने मोबाइल से वीडियो शूट करती भी दिख रही हैं और साथ मौजूद अपने दोस्तों से भी मिलवा रही हैं। उनके वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरान हैं और कहा है- आपने चंदन टीका हटाकर, भगवा अब साइड में रख दिया क्या? एक ने कहा- ये तो नकली साध्वी निकलीं। कुछ ने कहा है- बैक टु ट्रैक। हालांकि, किसी ने ये भी लिखा है- उनके गले में रुद्राक्ष दिख रहा है।
पहले ऐलान किया था कि वो महाकुंभ के लिए यहां वापस आई हैं
अपने पुराने वीडियोज़ में एक्ट्रेस गेरुआ लिबास और फूल-मालाओं की ढेर में बैठीं ममता को दूध स्नान भी कराया गया था। इसी के साथ वो श्री यमाई ममता नंदगिरी भी बन गईं। उन्होंने भारत लौटने के साथ ही ये ऐलान किया था कि वो महाकुंभ के लिए यहां वापस आई हैं। भारत लौटने के 24 घंटे के भीतर ही वो महामंडलेश्वर बन गईं। हालांकि, उन्होंने पहले ही अपने पहनावे को लेकर कुछ बातें भी बताई थी।
ममता ने कहा था- 2000 से मैंने ये तपस्या शुरू की थी
ममता ने कहा था कि जो हो रहा है ये सब अचानक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था, 'साल 2000 से मैंने तपस्या शुरू की, मेरे गुरु श्री चैतन्य गगन गिरी गुरु नाथ हैं। ममता ने कहा- उनसे मैंने दीक्षा ली थी जिनका कुपोली में आश्रम है। करीब 23 साल से मेरी तपस्या चल रही है। 'मुझे कल महामंडलेश्वर बनाने की बात चल रही थी, मुझसे पूछा गया लेकिन आज मुझे महाशक्ति ने आदेश दिया कि मुझे ये चुनना है। 2000 से मैंने ये तपस्या शुरू की थी, पूरे 23 साल हो गए। ध्यान, तप और ये जो महामंलेश्वर की उपाधि होती है, उसके लिए काफी मेरी परीक्षा ली गई, हर प्रकार के प्रश्न से मैं पास हो गई, तब जाकर मुझे महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त गई।'
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…