Select Date:

बलरामपुर में अधिकारियों पर मंच से भड़कीं विधायक शकुंतला पोर्ते

Updated on 09-05-2026 12:06 PM
बलरामपुर, बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नाराजगी जताई है। वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार के सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को नसीहत दी कि परेशानी का सामना करते हुए फरियादी उनके दरवाजे पहुंचते हैं। उनका काम नहीं होता तो वे श्राप देकर जाते हैं। पढ़-लिख लेने से कोई जनता के उपर नहीं हो जाता।

विधायक शकुंतला पोर्ते का सुशासन मंच से की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वाड्रफनगर ब्लॉक के ग्राम गुडरू में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर के दौरान विधायक पोर्ते से लोगों ने राजस्व मामलों के निपटारे में देरी और लापरवाही की शिकायत की।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि छोटे-छोटे कामों के लिए भी उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। विधायक ने अधिकारियों की मनमानी पर नाराजगी जताई।

अधिकारियों को दी नसीहत विधायक शकुंतला पोर्ते ने मंच से अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि केवल परीक्षा पास कर लेने से कोई जनता से ऊपर नहीं हो जाता। विधायक ने कहा कि ‘जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है.’ उन्होंने अधिकारियों को पद का अहंकार छोड़कर आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की सीख दी।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण सुबह से बसों में सफर कर कार्यालय पहुंचते हैं, घंटों इंतजार करते हैं, फिर भी उनका काम नहीं होता और वे निराश होकर लौटने को मजबूर हो जाते हैं।

ग्रामीणों ने अनुसार जमीन सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और पट्टा जैसे राजस्व मामलों के लंबे समय तक लंबित रहते हैं और अधिकारी लोगों को दफ्तर के चक्कर कटवा रहे हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि सरकार की इतनी योजनाएं चल रही हैं कि लोगों का जीवन बदल जाए, लेकिन उस योजना का लाभ दिलाएगा कौन। विधायक ने अधिकारियों को कार्यालयों तक सीमित रहने के बजाय गांवों में जाकर काम करने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का बयान भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेसी भी इसे शेयर कर सवाल उठा रहे हैं कि सरकार में अधिकारी पूरी तरह से बेपरवाह हैं।

उद्धेश्वरी ने दिया था एसडीएम को हटाने का अल्टीमेटम बलरामपुर जिले में यह दूसरा मौका है जब किसी विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर खुलकर नाराजगी जताई है। सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम को 24 घंटे में हटाने की मांग रख दी थी। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हालांकि एसडीएम अब भी अपने पद पर जमे हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों…
 09 May 2026
रायपुर, प्रदेश में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम इसी महीने मनेंद्रगढ़, जशपुर, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा का…
 09 May 2026
बलरामपुर, बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नाराजगी जताई है। वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार के सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को…
 09 May 2026
रायपुर, रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10…
 09 May 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के चार जिलों महासमुंद, दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा में 24 चोरियां करने वाला शातिर चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी,…
 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए…
 09 May 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम…
 09 May 2026
सूरजपुर। जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग सूरजपुर…
 09 May 2026
सूरजपुर। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले…
Advt.