Select Date:

NEET पेपर लीक- 7 आरोपियों की रिमांड खत्म:पटना की CBI कोर्ट में पेशी; एजेंसी ने झारखंड से 7वीं गिरफ्तारी की

Updated on 05-07-2024 12:25 PM

NEET पेपर लीक मामले में बिहार और झारखंड से गिरफ्तार हुए 7 आरोपियों की रिमांड 4 जुलाई को खत्म हो रही है। गुरुवार सुबह सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। इसके बाद इन्हें पटना में CBI कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया है।

आरोपियों में चिंटू, मुकेश, मनीष प्रकाश, आशुतोष, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालुद्दीन शामिल हैं।

CBI ने झारखंड से 7वीं गिरफ्तारी की
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने 3 जुलाई को सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से पकड़ा गया। CBI पेपर लीक मामले में अब तक बिहार से 2 और झारखंड से 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। देश के 6 राज्यों से इस मामले में कुल 38 गिरफ्तारियां हुई हैं। 

CBI की टीम ने 2 जुलाई को ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को पेपर लीक केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। साथ ही, झारखंड के चतरा जिले से 2 और आरोपियों को हिरासत में लिया। इनमें कोचिंग सेंटर के संचालक शामिल हैं। 

NTA के खिलाफ 4 जुलाई को 'एजुकेशन बंद' का ऐलान
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने 4 जुलाई को NTA के खिलाफ पूरे देश में 'एजुकेशन बंद' का ऐलान किया है। इस बंद में AISA भी शामिल है। SFI ने NEET और NET एग्जाम में गड़बड़ियों की वजह से छात्रों को होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

वहीं, राजस्थान के जोधपुर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ बनाड़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने सुबह ही कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पीएम ने कहा था- दोषियों को सजा होगी, ये मोदी की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जुलाई को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए NEET पर बात की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। विपक्ष ने पेपर लीक पर राजनीति की। मैं निसंकोच रूप से कहना चाहता हूं कि मैंने जांच एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए खुली छूट देकर रखी है। सरकार कहीं भी टांग नहीं अड़ाएगी। कोई भी भ्रष्टाचारी बचकर नहीं निकलेगा, ये मोदी की गारंटी है। इससे पहले 2 जुलाई को भी प्रधानमंत्री ने NEET पेपर लीक मामले का संसद में जिक्र किया था।

गुजरात के पंचमहल कोर्ट ने 4 आरोपियों की कस्टडी CBI को सौंपी
गोधरा के पंचमहल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 2 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले में अहमदाबाद से गिरफ्तार हुए चारों आरोपियों की कस्टडी CBI को सौंप दी है। अब जय जलराम स्कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल, स्कूल के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, एजुकेशन कंसल्टेंट विभोर आनंद, और आरिफ वोहरा को गोधरा सब जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया जाएगा। अब केस की सुनवाई CBI कोर्ट में ही होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
 अक्टूबर के महीने में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी सता रही है। तेज धूप के चलते लोगों का पसीना निकल रहा है। दशहरे तक दिल्ली का तापमान बढ़ने के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह खुली अदालतों में हाई कोर्ट के अपने ही आदेशों को कैंसिल किए जाने के मुद्दे पर कानून बनाएगा। कोर्ट के सामने…
 05 October 2024
नई दिल्ली: देश में डिजिटल क्रांति ने जहां लोगों का काम सुविधाजनक बनाया है तो वहीं दूसरी ओर इससे खतरे भी बढ़े हैं। इस खास सुविधा के बाद साइबर अपराधियों के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर नौ साल में पहली बार पाकिस्तान जाने वाले हैं। वो 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाली SCO की बैठक में भारत का…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के आस-पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत ने मंदिर के पास मुसलमानों की संपत्तियों को गिराए…
 05 October 2024
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-यासीन (जेकेएलएफ-वाई) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने UAPA ट्रिब्यूनल को एक हलफनामा सौंपा है। इस हलफनामे में मलिक ने बताया कि उसने 30 साल पहले ही हथियार…
 04 October 2024
नई दिल्ली : इजरायल का लेबनान पर ग्राउंड अटैक जारी है और ग्राउंड जीरो पर भारतीय सैनिक भी मौजूद हैं। ये भारतीय सैनिक यूएन पीसकीपिंग मिशन का हिस्सा हैं। गुरुवार को UNIFIL (यूनाइटेड नेशंस…
 04 October 2024
 इंदौर।  दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर प्रदेशों में मानसून ने अलविदा कह दिया है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। मौसम…
 04 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM कोई ठोस कदम नहीं…
Advt.