विराट कोहली को जगह नहीं, वैभव सूर्यवंशी ओपनर, सीएसके के स्टार ने चुनी आईपीएल 2026 की टीम
Updated on
26-05-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के ग्रुप राउंड के मुकाबला खत्म हो गए हैं। आज से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत है। लीग राउंड में कुल 70 मुकाबले खेले गए। इसमें एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। ग्रुप राउंड के प्रदर्शन के आधार पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने अपनी प्लेऑफ-12 चुनी है। इसमें उन्होंने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शामिल नहीं किया है।
वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल ओपनर
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके एस बद्रीनाथ ने वैभव सूर्यवंशी के साथ शुभमन गिल को ओपनिंग के लिए चुना है। वैभव के 232 की स्ट्राइक रेट से 583 रन हैं। गिल अभी तक 616 रन बना चुके हैं। तीसरे नंबर पर उन्होंने ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन को रखा है। चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और 5वें नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को रखा है।
बद्रीनाथ ने चुना धारदार बॉलिंग अटैक
ऑलराउंडर की बात करें तो एस बद्रीनाथ ने तीन स्पिनर्स को चुना है। क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन के साथ ही राशिद खान। ये तीनों स्पिन बॉलिंग के साथ ही बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। राशिद इस सीजन सबसे ज्यादा 19 विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। क्रुणाल पंड्या और सुनील नरेन काफी किफायती रहे हैं।
पर्पल कैप होल्डर भुवनेश्वर कुमार के साथ बद्रीनाथ ने जोफ्रा आर्चर और कागिसो रबाडा को तेज गेंदबाज के रूप में चुना है। चौथे पेसर के रूप में वह कार्तिक त्यागी और प्रिंस यादव में कन्फ्यूज थे। बद्रीनाथ ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सीएसके के अकील हुसैन को शामिल किया है। उन्होंने 8 की इकोनॉमी से रन देकर इस सीजन 7 मैचों में 8 विकेट लिए।
नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए तैयार है। आखिरी दो मैचों में टीम के…
पेरिस: स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका ने फ्रेंच ओपन को भावुक अंदाज में अलविदा कहा। 2015 के चैंपियन वावरिंका अपने संभावित आखिरी फ्रेंच ओपन अभियान में पहले दौर…
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला गया मुकाबला कभी नहीं भूल पाएंगे। बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय…
हैदराबाद: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, हैदराबाद यह…
हैदराबाद: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड…
हैदराबाद: बीते 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली बड़ी पारी…