पाकिस्तान-सऊदी रक्षा संबंध भी चिंता की बात
पिछले साल पाकिस्तान और सऊदी अरब ने रक्षा समझौता किया था। इस समझौते के तहत एक देश पर हमला दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। इस कारण दोनों देशों के संबंध एक अलग स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे भारत की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि सऊदी अरब न सिर्फ तेल और गैस का एक बड़ा उत्पादक देश है, बल्कि मुस्लिम वर्ल्ड में उसकी ताकत भी काफी ज्यादा है। भारत और सऊदी अरब के व्यापारिक संबंध भी काफी मजबूत हैं, जिन पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
